मार्लन सैमुएल्स ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से सन्यास की घोषणा

वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज मार्लन सैमुएल्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि मार्लन सैमुएल्स लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहें है, उन्होने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 2018 में खेला था। हालांकि मार्लन सैमुएल्स ने अपने सन्यास की सूचना बहुत पहले ही वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड को दे दी थी। लेकिन आज बुधवार को वेसटइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने मार्लन सैमुएल्स के सन्यास की सूचना की पुष्टि की है। आइए जानते हैं वेस्ट इंडीज के इस हरफुनमौला खिलाड़ी के बारे में विस्तार से,

 

अंग्रेजी वेबसाइट के जरिए पता चला सन्यास के बारे में

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बताया कि सैमुअल्स ने बोर्ड को बताया था कि वह जून में संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2018 में खेला था। 39 साल के सैमुअल्स वेस्टइंडीज के बेहतरीन ऑल राउंडर थे। सौमुअल्स ने वेस्टइंडीज के लिए कुल 71 टेस्ट, 207 वनडे और 67 टी20 मुकाबले खेले है। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार से ज्यादा रन है जबकि गेंदबाजी में 150 से ज्यादा विकेट भी उन्होने अपने नाम किए हैं।

टी20 चैंपियन टीम का रहे हिस्सा मार्लन सैमुएल्स

 

मार्लन सैमुअल्स ने वेस्टइंडीज के लिए दो टी20 विश्व कप फाइनल मैचों में शानदार बल्लेबाजी कर जीत दिलाई थी। आपको बता दें कि साल 2012 में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 56 गेंद पर 78 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। जबकि कोलकाता में साल 2016 में खेले गए टी 20 विश्व कप फाइनल मैच में भी उन्ही उन्होने इंग्लैंड के खिलाफ 85 रन की मैच जिताउ पारी खेली थी।

मार्लन सैमुअल्स का इंटरनेशनल करियर

सैमुअल्स ने वेस्टइंडीज के लिए 71 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें सैमुअल्स ने 3917 रन बनाए हैं। वही 207 वनडे खेलते हुए सैमुएल्स ने 5606 रन बनाए हैं जिसमें 10 शतक और 30 अर्धशतक शामिल है। 67 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 1611 रन बनाए हैं। टी20 विश्व कप फाइनल में सैमुअल्स की रिकॉर्ड शानदार रहा है और वेस्टइंडीज की टीम को उन्होंने अपने दम पर विश्व चैंपियन बनाया था।

71 टेस्ट मैचों में सैमुअल्स के नाम 41 विकेट रहे हैं जबकि 207 वनडे में 89 विकेट हासिल किए। टी20 मुकाबलों में इस खिलाड़ी ने कुल 22 विकेट चटकाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER