हितेश पंत (नई दिल्ली)
भारत की सड़कों पर फर्राटा भरने के लिए कावासाकी की नई बाइक लॉन्च हो गई है। Kawasaki Ninja 400 में आपको कुछ फीचर्स पहले से बेहतर मिलेंगे। डिजायन के मामले में बाइक में बदलाव किए हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो यह बाइक Kawasaki Ninja 300 का अपडेट वर्जन है। नई बाइक की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.69 लाख है।
स्पोर्ट्स बाइक के शौकीनों के लिए नई Kawasaki Ninja 400 बेहतरीन बाइक है। इस बाइक में इंजन पहले से अपडेट करके दिया गया है। नई बाइक में आपको 399सीसी का पैरेलर ट्विन इंजन मिलेगा। इस इंजन में खास ये है कि ये 10,000 rpm पर 44.4 bhp का पावर और 8,000 rpm पर 38 Nm का पिक टॉर्क पैदा करता है।
Kawasaki Ninja 400 में 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया गया है। इसके साथ ही बाइक में आपको बेहतरीन ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलेगा, जो एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है। बाइक के फ्रंट में 310एमएम का डिस्क ब्रेक जबकि रियर में 220 एमएम का डिस्क ब्रेक लगाया गया है। बाइक में 41एमएम के फ्रंट फॉक्स और ऑटोमेटिक रियर मोनोशॉकर हैं।
नई बाइक का लुक में भी बदलाव हुआ है। बाइक की हैडलाइट और टेललाइट को आकर्षक बनाया गया है। Kawasaki Ninja 400 में कलर को लेकर भी बदलाव किया है। कंपनी ने इस नई बाइक को सिग्नेचर ग्रीन और ब्लैक कलर में पेश किया है। बाइक का ऑवर ऑल रिव्यू दिया जा तो लुक और पावर दोनों लिहाज से ये बाइक आपको पसंद आएगी।