पपीता और अनार खाने के ये होते है फायदें, शरीर को पहुंचाता है लाभ

पपीता और अनार खाने के ये होते है फायदें, शरीर को पहुंचाता है लाभ

पपीता और अनार दोनों ही फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। पपीते में फाइबर, विटामिन सी और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। अनार में विटामिन सी समेत कई चीजें मौजूद होती हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। अनार एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो कई बीमारियों को दूर करने में मददगार है। सवाल यह है कि क्या दोनों को एक साथ खाया जा सकता है। आइये जानते है इसके बारे में।

नहीं होती खून की कमी

पपीता और अनार एक साथ खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। इसके अलावा यह आपको कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। इस फल को एक साथ खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। एनीमिया जैसी बीमारी से बचाव में फल बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा यह इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में काम करता है। साथ ही यह कब्ज और मोटापे की समस्या को भी दूर करता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इन दोनों फलों को एक साथ खाने से शरीर में मल्टीविटामिन की कमी पूरी हो जाती है।

पपीता में पाया जाता है ये तत्व

पपीता और अनार दोनों ही फल शरीर में मल्टीविटामिन की तरह काम करते हैं। पपीते में विटामिन ए, बी, सी होता है। अनार विटामिन सी, ई, थायमिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन से भरपूर होता है। पपीता फाइबर, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन से भरपूर होता है। एक कटोरी पपीते को अनार के साथ मिलाकर खाएं, इससे शरीर में फाइबर की कमी नहीं होगी। इसे खाने से शरीर की छोटी-मोटी बीमारियों से राहत मिलती है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER