दो साल पहले रिलीज हुई फिल्म हीरो के बाद किंग खान यानी शाहरुख खान निर्माण कार्य में सक्रिय रहे लेकिन अभिनय से दूर थे। आईपीएल के लिए इन दिनों शाहरुख दुबई में है अब खबरें हैं कि 2 साल के इंतजार में खत्म करते हुए शाहरुख नवंबर के अंत से फिल्म पठान की शूटिंग शुरू करेंगे। वार फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के लिए शाहरुख ने स्वीकृति दे दी है। पहले खबरें थी कि सिद्धार्थ टाइगर श्रॉफ के साथ रैंबो फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं लेकिन इंटरव्यू के दौरान सिद्धांत स्पष्ट कह चुके थे कि वह उससे पहले एक बड़ी फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म के ज़रिए पहली बार जाॅन और शाहरुख साथ नज़र आएंगे।
हालांकि तब उन्होंने इस फिल्म के बारे में जानकारी नहीं दी थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी होंगे। सूत्रों के मुताबिक यशराज स्टूडियो में फिल्म पठान की शूटिंग शुरू होगी। पहला शेड्यूल लगभग 2 महीने का होगा जिसमें शाहरुख खान के ही सींस पर ध्यान दिया जाएगा। उसके बाद तीन नए साल की छुट्टियां लेगी उसके बाद दीपिका और जॉन अगले साल जनवरी से शूटिंग शुरू करेंगे।
आज से लखनऊ में शुरू होगी सत्यमेव जयते टू की शूटिंग
कड़े सुरक्षा नियमों के बीच लखनऊ में आज से जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार अभिनीत फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही है। फिल्म के निर्देशक मिलाप जवेरी का कहना है कि पहले दिन केवल लीड जोड़ी के साथ ही शूटिंग शुरू होगी। उसके बाद हर्ष छाया, गौतमी कपूर, अनूप सोनी और साहिल वैद्य फिल्म से जुड़ेंगे। निर्माता निखिल आडवाणी का कहना है कि पहले फिल्म की कहानी मुंबई में आधारित थी लेकिन कोरोना के बाद मिलाप ने इस विषय को जिस तरह से विकसित किया है उसके मुताबिक यह कहानी लखनऊ में ही सेट की जा सकती थी।
