दिल्ली में रहने वाले लगभग सभी लोगों ने मैट्रो में ट्रेवल तो किया ही होगा। क्या आपने कभी दिल्ली मैट्रो में करियर बनाने का सोचा है। अगर आपकी इसमें रुचि है तो आपके पास एक बेहतरीन मौका है। दिल्ली मैट्रो ने अपने यहां नौकरी के लिए आवेदन मांगे है।
दिल्ली मैट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) एक्जिक्यूटिव और नौन एक्जिक्यूटिव के 1886 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है। इनमें से कुछ पद पर्मानेंट बेसिस पर भरे जाएंगे, जबकि कुछ पद कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर। इनमें अस्सिटेंट मैनेजर, अकाउंट असिस्टेंट, ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर और मेंटेनर के पद शामिल हैं।
असिस्टेंट मैनेजर के लिए इलैक्ट्रिकल, टेलिकम्यूनिकेशन और सिग्नल, लीगल, फाइनेंस, सेफ्टी जैसे पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर संबंधित विषयों पर 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है। साथ ही कुछ पदों पर GATE स्कोर भी मांगा गया है।
ऑफिस असिस्टेंट, अकाउंट असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर के लिए स्नातक के साथ संबंधित स्किल भी होना जरूरी है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्र सीमा 18-28 वर्ष रखी गई है। उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा और कुछ पदों पर इंटरव्यू पास करने के बाद होगा। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो डीएमआरसी की वेबसाइट http://www.delhimetrorail.com/career.aspx पर जाकर सम्पूर्ण जानकारी ले सकते हैं।
दिल्ली मैट्रो दे रहा नौकरी के शानदार मौके
Job chahiye
Delhi metro me
Delhi metro job
Kya moka hai