ज्यादा संतरा खाना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, पढ़िये

ज्यादा संतरा खाना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, पढ़िये

ये तो हम सभी जानते है कि संतरा दिखने में जितना सुंदर लगता है उतना की स्वाद में लाजवाब होता है। विटामिन सी से युक्त ये फल आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में सहायक भी होता है। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि शरीर में किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए नुकसानदायक होती है।

पाया जाता है विटामिन सी

संतरा दिखने में जितना सुंदर लगता है उतना की स्वाद में लाजवाब होता है। विटामिन सी से युक्त ये फल आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में सहायक भी होता है। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि शरीर में किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। ऐसे में अगर आप जरूरत से ज्यादा संतरे को खाएंगे तो आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालने लगता है। आज हम आपको बताएँगे किन लोगों को संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए।

पाचन संबंधी हो सकती है दिक्कत

अगर किसी व्यक्ति को पाचन संबंधी दिक्कत है तो उसे संतरे से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि संतरे में फाइबर की अधिक मात्रा होती है। वैसे तो फाइबर सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन अगर आप इसका ज्यादा सेवन करेंगे तो आपकी पेट संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। इससे ऐंठन, दस्त और अपच जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए पाचन की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति इसका संतरे का सेवन करने से बचें।

दांतो पर भी पहुंच सकता है नुकसान

अगर आप संतरे का अधिक सेवन करते हैं तो आपको दांतों से संबंधित परेशानी भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि संतरे में एसिड होता है। ये एसिड दांतों के इनेमल में मौजूद कैल्शियम के साथ मिलता है और वैक्टीरियल इंफेक्शन कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो आपके दांतों में कैविटी भी हो सकती है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER