आज हमारी सारी समस्याओं का समाधान इंटरनेट में मौजूद है। कोई भी जानकारी लेनी हो ज्यादातर लोग ‘गूगल’ का सहारा लेते हैं। हम आपको बताएंगे कहां और कैसे शुरूवात हुई दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल की।
1995 में अमेरिका की स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे दो युवा लैरी और सर्गेई की मुलाकात हुई। दोनों ने 1997 में एक कंपनी की शुरूवात की, जिसे गूगल नाम दिया। अगस्त 1998 को गूगल ने अपना पहला डूडल बनाया। धीरे-धीरे लोग इंटरनेट सर्चिंग के लिए गूगल का उपयोग करने लगे। 2000 में गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन बन गया। 2001 में गूगल ने अपनी इमेज सर्विस की शुरूवात की। कोई भी तस्वीर सर्च करने के लिए आज गूगल ही सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। 2002 में गूगल ने न्यूज सोर्सेज की शुरूवात की। आज गूगल पर करीब 50000 न्यूज सोर्स हैं। अप्रेल 2004 को गूगल ने Gmail लांच किया। मेल के लिए यह सर्विस पूरी दुनिया में पॉपुलर है। 2004 में गूगल ने सोशल नेटवर्किंग साइट Orkut भी शुरू की, जो उस वक्त का बेस्ट सोशल नेटवर्क प्लेटफॉर्म था। इसके एक साल बाद 2005 में यूट्यूब की शुरूवात हुई। इंटरनेट में यूट्यूब कितना पॉपुलर है यह बताने की जरूरत नहीं। आज गूगल के 160 देशों में अरबों यूजर्स हैं। दुनिया की 123 भाषाओं में गूगल अपनी सेवाएं दे रहा है। दुनिया के 80% सर्च मार्केट में गूगल का अधिकार है और कंपनी की वैल्यू 35 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।
