दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं तो खबर आपके लिए जरूरी है

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए डीयू ने पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इस साल नॉर्थ कैंपस के कॉलेजों की कट ऑफ पिछले साल के मुकाबले कुछ अधिक रही है। वहीं कई कॉलेजों की कट ऑफ पिछले साल के मुकाबले कुछ नीचे आयी है।

 

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में कई प्रोग्राम की कट ऑफ इस बार पिछले साल के मुकाबले कुछ ज्यादा रही है। जनरल कैटेगरी के लिए एसआरसीसी की 2018 की कट ऑफ में .5% से 1% तक का अंतर रहा है। यहां इकोनोमिक्स ऑनर्स की पहली कट ऑफ पिछले साल के मुकाबले .75% बढ़ोतरी के साथ 98.50% तय हुई है। एसआरसीसी में इस साल बीकॉम ऑनर्स की कट ऑफ में बदलाव नहीं किया गया है। पिछले साल की तरह इस साल भी 97.75% की कट ऑफ रखी गई है।

 

किरोड़ीमल कॉलेज में इकोनोमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई के लिए कट ऑफ .25% बढ़ गई है। इस साल यहां एडमिशन के लिए 97.75% नंबर जरूरी हैं। कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स के लिए कट ऑफ 97.50%, जीव विज्ञान ऑनर्स के लिए 97.33%, इंग्लिश ऑनर्स के लिए 97%, पोलिटिकल साइंस ऑनर्स के लिए 96.75%, बीकॉम कोर्स के लिए 96.5% और हिंदी ऑनर्स के लिए 90% निर्धारित हुई है।

 

हिंदू कॉलेज में बीए प्रोग्राम की कट ऑफ में इस बार 1 फीसदी की कमी आयी है। इस बार 97% कट ऑफ तय हुई है। यहां हिंदी ऑनर्स के लिए 91%, पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स के लिए कट ऑफ 97%, मैथ्स ऑनर्स की 97%, हिस्ट्री ऑनर्स के लिए 96.25% और संस्कृत ऑनर्स की कट ऑफ 77% रखी गई है।

 

हंसराज कॉलेज में भी इकोनोमिक्स ऑनर्स की कट ऑफ पिछले साल के मुकाबले .75% ऊपर जाते हुए 98% रही है। यहां इंग्लिश ऑनर्स के लिए इस बार 97.25% नंबर जरूरी हैं। कम्प्यूटर साइंस ऑनर्स के लिए यहां कट ऑफ 97.50% है। वहीं फिजिक्स ऑनर्स की 97.33, मैथ्स ऑनर्स की 97%, केमेस्ट्री ऑनर्स की 96.66%, हिस्ट्री ऑनर्स की 96%, हिंदी ऑनर्स की 86% और संस्कृत ऑनर्स की 71% कट ऑफ रही है।

 

डीयू की पूरी कट ऑफ जानने के लिए छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट http://www.du.ac.in  देख सकते हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER