भारत की सड़कों पर इलैक्ट्रिक कार दौड़ाने की तैयारियां चल रही हैं। इस कार की खासियत ये है कि इसमें बार-बार बैटरी बदलने का झंझट नहीं होगा। अगर सब कुछ सही रहा तो इस साल के मध्य तक ये कार ट्रायल के लिए सड़कों पर आ जाएगी।
दिल्ली का एक स्टार्टअप भारत की पहली इलैक्ट्रिक कार बनाने का काम कर रहा है। अभी इस कार को RT90 नाम दिया गया है। Hriman Motors LLP नाम का एक स्टार्टअप इस कार को तैयार करने पर तेजी से काम कर रहा है। यह कार 4जी कनेक्टेड IoT पर विकसित की जा रही है। इस कार को बनाने वाली कंपनी ने दावा किया है कि इस कार में ऐसी बैटरी दी गई है जिस बदलने की जरुरत नहीं होगी। एक बार चार्ज करने के बाद यह 2 सीटर कार 200 किमी तक चल सकती है। कंपनी के अनुसार अगर सब कुछ प्लानिंग के अनुसार हुआ तो इस साल जून-जुलाई में यह कार ट्रायल के लिए सड़कों पर उतारी जाएगी। देश को पेट्रोल डीजल से चलने वाली कारों से मुक्ति देने के लिए कई अन्य कंपनियां भी इलैक्ट्रिक मॉडल की कार बनाने की तैयारी में जुट गई हैं।

Price kitne hoga