बस कान पर उंगली रखिए और बात कीजिए

अब आपको कॉल करने के लिए हेडफोन या कान पर मोबाइल लगाने की जरूरत नहीं होगी। बस अपनी उंगली कान पर लगाइए और आराम से बात कीजिए। ये कोई मजाक, जल्द एक स्मार्ट स्ट्रैप मार्केट में आने वाला है, जिसके द्वारा से संभव हो सकेगा।

साउथ कोरिया के एक स्टार्टअप Innomdle Lab ने ऐसा स्मार्ट स्ट्रैप बनाया है जो हमारी उंगली को फोन रिसीवर में बदल सकता है। इसे आपको घड़ी की तरह पहनना होगा और अपने मोबाइल से कनेक्ट करना होगा। इसके बाद आप उंगली को कान के पास ले जाकर कॉल का जवाब दे सकेंगे। कॉल आने पर ये डिवाइस मोबाइल की तरह वाइब्रेट करेगी, उसमें कॉल रिसीव करने के लिए मौजूद बटन को दबाते ही आप उंगली कान पर लगाकर बात कर सकेंगे। इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि इसमें वॉइस क्वालिटी काफी बेहतर है। इसमें आप कॉल, मैसेज जैसे नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। इस डिवाइस को ऐपल वॉच या सैमसंग स्मार्ट वॉच में फिट किया जा सकता है। इस स्ट्रैप को पहनकर आपको जेब या बैग से फोन निकालने की जरूरत नहीं होगी और न ही कोई हेडफोन पहनना जरूरी होगा। दुनिया के कुछ चुनिंदा शहरों में इस प्रोडक्ट की बिक्री इसी मार्च से शुरू हो जाएगी। हांलाकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में ये स्ट्रैप अभी लॉन्च होगा या नहीं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER