चांद नवाब का ये नया वीडियो देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

चांद नवाब

हितेश पंत (नई दिल्ली): पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब याद है आपको?  हां वही चांद नवाब जो रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर खड़े होकर ईद के मौके की रिपोर्टिंग करने की कोशिश करता है। सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान से चांद और भी फेमस हो गए। अब उसी चांद नवाब का एक और वीडियो आजकल फिर सोशल मीडिया में वायलर हो रहा है। इस बार वो एक पान की दुकान से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पाकिस्तानी पत्रकार की भूमिका निभाई थी। इस कैरेक्टर को लोगों ने खूब पसंद किया था। नवाजुद्दीन का ये कैरेक्टर नवाब से ही प्रेरित था। नवाब पाकिस्तान में एक टीवी चैनल के पत्रकार हैं। लेकिन उनकी रिपोर्टिंग का अंदाज किसी कॉमेडी शॉ से कम नहीं है।

नए वीडियो में नवाब पाकिस्तान की ही पान की दुकान से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। पिछले वीडियो की तरह ही इसमें भी अपनी बात पूरी करने के लिए कई टेक देते हैं। चंद लाइनों में ही वो बहुत कंफ्यूज नजर आते हैं। रिपोर्टिंग के दौरान अपनी गलती का दोष वो कभी कैमरामैन को देते हैं, तो कभी दुकान के कर्मचारियों को निर्देश देते हैं। लेकिन कामयाबी नहीं मिलती।

नए वीडियो में नवाब एक वाकिए का जिक्र करते हुए कहने की कोशिश करते हैं कि “मियां शाहबाज शरीफ के कराची और पान के बयान पर कराची के अवाम-औ-सियासतदानों में गम-ओ-गुस्सा पाया जाता है. उनका कहना है कि पान हमारी शक़ाफ़त हैं. कैमरामैन अंबार खान के साथ चांद नवाब, 92 न्यूज, कराची।”

वीडियो के अंत में अपना नाम बोलते हुए चांद नवाब मुंह में पान ढूंस लेते हैं। उनका रिपोर्टंग का ये अंदाज आपको भी जरूर पसंद आएगा। यहां देखिए चांद नवाब का नया वायरल वीडियो। अगर वीडियो पसंद आए तो अपने दोस्तों को शेयर भी कीजिए।

 

>

 

Hitesh Pant

Journalist, Writer by profession. Worked with Various News organisation and media institute.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER