केंद्रीय पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं तो ये है मौका

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

पुलिस की वर्दी पहनना ज्यादातर युवाओं का सपना होता है। अगर आप केंद्रीय पुलिस संगठन में सब इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं तो ये अच्छा मौका है। एसएससी ने सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ग्रेजुएट होना जरूरी है।

 

 

कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्रीय पुलिस बलों में सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 1223 खाली पदों पर आवेदन मांगे हैं। इसमें दिल्ली पुलिस में 150, सीआरपीएफ में 274, बीएसएफ में 508, आईटीबीपी में 85 और और एसएसबी में 206 सब इंस्पैक्टरों की भर्ती की जा रही है। ये भर्ती पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए की जा रही है।

 

 

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। उम्मीदवार को केंद्रीय पुलिस बल के मानकों के अनुरूप शारीरिक रूप से भी फिट होना जरूरी है। आवेदन करने वालों उम्मीदवारों की उम्र 21 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

 

 

इन पदों पर चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों पर पूरी होगी। पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। मेरिट लिस्ट के आधार पर अलग-अलग संगठनों में नौकरी का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को www.ssconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। परीक्षा का आवेदन शुल्क 100 रुपए है। एससी, एसटी उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। यहां आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 अप्रैल है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER