हितेश पंत (नई दिल्ली)
अगर आप दसवीं पास हैं और सरकारी संस्थान में नौकरी करना चाहते हैं तो इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च में आपके लिए मौके हैं। लेकिन यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 22 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटोमिक रिसर्च में ट्रेड एप्रेंटिस के लिए भर्ती की जा रही है। ये रिसर्च सेंटर तमिलनाडु के कांचीपुरम में स्थित है। यहां आवेदन के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना जरूरी है। ट्रेड एप्रेंटिस में कुल पदों की संख्या 300 है।
इन पदों पर आवेदन करने लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 22 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटोमिक रिसर्च की वेबसाइट www.igcar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को संस्थान की तरफ से वॉक इन इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा
संस्थान के नियम और निर्देशों के अनुसार आपको सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इंटरव्यू के आधार पर ही अंतिम चयन किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों से किसी तरह की फीस नहीं ली जा रही है।