अब गूगल में मिलेंगे नौकरी के ढेरों मौके

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

नौकरी ढूंढने में अब गूगल आपकी मदद करेगा। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने युवाओं के लिए ‘Jobs near me’ फीचर लॉन्च किया है। ये फीचर युवाओं के लिए नौकरी ढूंढने मदद करेगा। यहां उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर अपने लिए जॉब ढूंढ सकते हैं। इस फीचर से तेजी के साथ अपनी मनचाही जॉब ढूंढी जा सकती है।

 

गूगल ने भारतीय युवाओं को जॉब उपलब्ध कराने के लिए ये ‘Jobs near me’ फीचर भारत में लॉन्च किया है। अभी तक अमेरिका में ये सर्विस उपलब्ध है, जहां लोग इसका भरपूर फायदा ले रहे हैं। इस फीचर का लाभ लेने के लिए गूगल में ‘Jobs near me’ सर्च करना होगा। इससे नौकरियों की लंबी लिस्ट आपके सामने खुल जाएगी।

 

लिस्ट में मौजूद जॉब्स में से अपनी पसंद की जॉब चुननी होगी। यहां आपकी योग्यता और अनुभव से जुड़ी कई नौकरियां उपलब्ध होंगी। इनमें से किसी भी नौकरी पर क्लिक करते ही आप उस वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे, जहां से ये अपडेट हुई है। इस वेबसाइट में अप्लाई वाले बटन पर क्लिक करके संबंधित नौकरी के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

 

‘Jobs near me’ फीचर में आप अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार जॉब ढूंढ सकते हैं। मसलन आपको चाहे फुल टाइम या पार्ट टाइम जैसी भी जॉब चाहिए यहां सभी जॉब उपलब्ध हैं। इस फीचर में उम्मीदवार को उसकी लॉकेशन के आसपास की जॉब टॉप पर दिखाई देगी।

 

देश में नौकरी को लेकर कई वेबसाइट पहले से मौजूद हैं। लेकिन सब वेबसाइट में नौकरी ढूंढने के लिए अलग अलग एक्सेस करना है। इसमें समय ज्यादा लगता है। गूगल ने naukri.com, linkedin.com, timesjob.com जैसी कई वेबसाइट के साथ समझौता किया है। इन वेबसाइट में मौजूद नौकरियां गूगल जॉब्स में सर्च होंगी।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER