अब गिरकर टूटेगा नहीं आपका स्मार्टफोन, इंजीनियरों ने तैयार किया मोबाइल एयरबैग

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

अपनी जरूरत के तमाम काम हम घर बैठे स्मार्टफोन से ही निपटा लेते हैं। जरूरत के साथ ही ये मोबाइल लाइफस्टाइल का भी हिस्सा बन गए हैं। हर कोई लेटेस्ट और कीमती स्मार्टफोन की चाह रखता है। लेकिन इन महंगे मोबाइल को सुरक्षित रखना एक बड़ी समस्या है। अगर हाथ से गिर गया तो बड़ा नुकसान होता है। अब आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है, अगर आपके पास मोबाइल एयरबैग हैं तो।

 

अगर आपके पास महंगा स्मार्टफोन है और वो हाथ से गिर जाए तो कई बार हजारों रुपए की चपत लग जाती है। अब इंजीनियरों ने आपकी इस समस्या का समाधान ढूंढ लिया है। उन्होंने मोबाइल के लिए ऐसा कवर विकसित किया है, जो एयरबैग की तरह काम करता है। मोबाइल खुलने पर एयरबैग खुलते हैं और मोबाइल सुरक्षित रहता है।

 

ये एयरबैग उसी तरह काम करते हैं जैसे कार में लगे एयरबैग्स। कार का जब एक्सीडेंट होता है तो उसमें लगे एयरबैग्स खुलते हैं और अंदर बैठे लोगों को सुरक्षा देते हैं। मोबाइल के लिए विकसित किए एयरबैग भी मोबाइल के हाथ से गिरने पर उसे सुरक्षा देंगे। ऊंचाई से गिरने पर लगने वाले झटकों को ये एयरबैग बर्दाश्त कर लेंगे।

एयरबैग की तरह बनाया गया मोबाइल का ये खास कवर बनावट में छोड़ा अलग होगा। इस कवर में मकड़ी की तरह पैर लगे हैं, जो मोबाइल हाथ में रखते वक्त नजर नहीं आएंगे। जब मोबाइल हाथ से छूटेगा तो चारों कोनों में लगे मकड़ी के पैर नुमा ऑब्जर्वर खुल जाएंगे और उसे सपोर्ट देंगे। इससे मोबाइल में टूटफूट नहीं होगी।

 

मोबाइल के इस खास कवर को जर्मनी की ऑलेन यूनीवर्सिटी के फिलिप फ्रेंजेल ने विकसित किया है। एयरबैग नुमा ये मोबाइल कवर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे जो महंगे स्मार्टफोन तो लेते हैं पर उन्हें गिरने से संभाल नहीं पाते। जल्द ही ये मोबाइल कवर बाजार में आने की संभावना है।

Hitesh Pant

Journalist, Writer by profession. Worked with Various News organisation and media institute.

Learn More →

One thought on “अब गिरकर टूटेगा नहीं आपका स्मार्टफोन, इंजीनियरों ने तैयार किया मोबाइल एयरबैग

  1. स्मार्टफोन मोबाइल कैमरे से फोटोग्राफी के प्रति क्रेज भी बढ़ा है | कैमरे को बनाइए DSLR कैमरा August 23, 2018 at 11:55 AM

    […] स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ही फोटोग्राफी करना भी आसान हो गया है। मोबाइल में उपलब्ध बेहतर कैमरे से फोटोग्राफी के प्रति क्रेज भी बढ़ा है। लेकिन आपके मोबाइल का कैमरा अगर बेहतर नहीं है तो भी आप उससे DSLR कैमरे जैसी फोटोग्राफी कर सकते हैं। […]

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER