अंतरिक्ष जगत में भारत ने रचा इतिहास

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अंतरिक्ष में सैटेलाइट भेजने का शतक पूरा कर इतिहास रच लिया है। इसरो ने पीएसएलवी के जरिए आज एक साथ 31 सैटेलाइट लॉन्च किए। इनमें से 28 सैटेलाइट अन्य देशों के हैं।

श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से इसरो ने आज कामयाबी की नई दास्तां लिखी। सुबह 9.28 मिनट पर इसरो ने अपना 100वां सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च किया। PSLV C-40 रॉकेट से भारत ने कुल 31 सैटेलाइट लॉन्च किए जिनमें से 28 सैटेलाइट 6 अन्य देशों के हैं। इसरो द्वारा भेजे गए 100वें सैटेलाइट का नाम है कार्टोसेट-2। पृथ्वी के अवलोकन के लिए भेजे गये इस सैटेलाइट का वजन 710 किलो है, जिसमें 100 किलो का माइक्रो और 10 किलो का नैनो सैटेलाइट शामिल है। कार्टोसेट एक तरह से भारत की खुफिया आंख की तरह भी है। इससे पाकिस्तानी सेना और उसके बंकरों की स्थिति का पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा चीनी घुसपैठ पर भी इसके जरिए नजर रखी जा सकती है। इसके अलावा इन सैटेलाइट से मौसम की जानकारी भी पुख्ता होगी। जिन दूसरे देशों के सैटेलाइट इसरो ने लॉन्च किए हैं अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, फिनलैंड, कोरिया और कनाडा शामिल हैं। इनमें से 19 अमेरिका, पांच दक्षिणी कोरिया, एक-एक कनाडा, फ्रांस, फिनलैंड और ब्रिटेन के सैटेलाइट हैं। इसरो की सफलता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि विश्व के अन्य देश भी सैटेलाइट लॉन्च के लिए भारत को चुन रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसरो की इस उपलब्धि पर बधाई दी और इसरो की तारीफ की है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER