आज हम आपको उन क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने अपने पार्टनर की उम्र देखे बिना ही उनसे शादी कर ली। जी हां वो क्रिकेटर्स जो अपनी पत्नी से उम्र में छोटे है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल है। तो चलिए अब आपको बताते है कि आखिर इन चार क्रिकेटर्स की पत्नियां उम्र में अपने पति से कितनी बड़ी है।
पत्नी से उम्र में छोटे..
1. सचिन तेंदुलकर.. यहाँ सबसे पहले हम क्रिकेट के भगवान् कहे जाने वाले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बात करते है। जो अपनी पत्नी अंजली से करीब छह साल ही छोटे है। मगर इसके बावजूद भी वह अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते है।
2. विराट कोहली.. इसके बाद हम विराट कोहली की बात करते है। अब यूँ तो विराट और अनुष्का की उम्र में ज्यादा फर्क नहीं है, लेकिन फिर भी अनुष्का विराट से कुछ महीने तो बड़ी है। बता दे कि अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली से करीब छह महीने ही बड़ी है। यानि इन दोनों की उम्र में ज्यादा अंतर नहीं है।
Rishabh Pant finishes off in style as India wins T20 Series against Windies
3. शिखर धवन.. इसके बाद हम शिखर धवन की बात करते है। जो भारतीय टीम के काफी बेहतरीन खिलाडी है। गौरतलब है कि शिखर धवन ने एक शादीशुदा लड़की से शादी की थी। जिसके पहले से ही दो बच्चे थे। जी हां उनकी पत्नी का नाम आशा है। जो उम्र में उनसे करीब दस साल बड़ी है।
4. डेविड वार्नर.. अब आखिर में हम डेविड वार्नर की बात करते है। जो ऑस्ट्रेलिया टीम के काफी धुआंधार खिलाडी है। वही अगर हम इनकी उम्र की बात करे तो इनकी पत्नी इनसे करीब एक साल ही बड़ी है। मगर फिर भी इन दोनों की उम्र में एक साल का अंतर जरूर है।
तो ये है वो चार क्रिकेटर्स जो अपनी पत्नी से उम्र में छोटे है। मगर फिर भी अपनी पत्नी से काफी प्यार करते है।


