भारत में 10 में से आठ माताओं का मानना है कि टेक्नोलॉजी ने पेरेंटिंग को उनके लिए आसान बना दिया है, 70 प्रतिशत माताओं ने एक नए सर्वेक्षण के अनुसार अपने बच्चो के पालन पोषण के लिए स्मार्टफोन का उपयोग करने का दावा किया है।
इंटरनेट आधारित बाजार अनुसंधान और डेटा एनालिटिक्स फर्म YouGov द्वारा अध्ययन में ये कहा गया है कि स्मार्टफ़ोन पेरेंटिंग के लिए सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला उपकरण है,जिसे लगभग भारत की सभी महिलाएं द्वारा इस्तेमाल किया जाता है ताकि वो अपने बच्चो की हर मुश्किलों को हल कर सकें ।
बच्चो के पालन पोषण के लिए पेरेंटिंग एप्प किस तरह काम करता है
पेरेंटिंग ऐप्स, भारत में माताओं द्वारा पेरेंटिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अनुशंसित उत्पादों में से एक हैं, YouGov ने शनिवार को मीडिया से कहा।
अध्ययन के बाद ये बात भी सामने आयी कि भले ही भारत में माता-पिता अपने परिवार की सलाह के लिए ऑफ़लाइन सहायता समूहों पर बहुत अधिक भरोसा करते हैं, लेकिन अधिक संख्या में युवा माताएं ऑनलाइन ब्लोग्स से परामर्श करने में भी विश्वास रखती हैं, अगर पुराणी माताओं से कम्पेयर किया जाए तो।
अखबार पढ़ना बच्चो के लिए भी आखिर क्यों है ज़रूरी- यहाँ जानें
सर्वेक्षण के लिए, YouGov ने 12 महीने से कम उम्र तक के बच्चों के साथ माताओं का इंटरव्यू किया और फिर दो समूहों – युवा और बूढ़ी माताओं में वर्गीकृत किया।
जिनके बच्चे 12 महीने से कम उम्र से 3 साल तक की उम्र के थे, उन्हें युवा माताओं के रूप में वर्गीकृत किया गया था। शोधकर्ताओं ने 700 से अधिक माताओं से डेटा एकत्र किया। यद्यपि इन माताओं के जीवन में टेक्नोलॉजी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, लेकिन वे इसके कुछ पहलुओं से डरते हैं जो इसका परिणाम दिखाते हैं।
सोने से पहले अपनी मोबाइल स्क्रीन के समय में कटौती कैसे करें? ज़रूर पढ़ें
अध्ययन में कहा गया है कि जब डिजिटल युग में बच्चो के पालन-पोषण का सबसे बड़ा डर होता है, तो तीन-चौथाई से अधिक माताएं (76 प्रतिशत) अपने बच्चे को ऑनलाइन खतरों से बचाने पर विचार करती हैं, जैसे साइबर आदि।
माता पिता होने के नाते हम यही चाहते हैं के हम अपने बच्चो के पालन पोषण में कोई कमी न रखें। इसलिए घरवालों की सलाह के अलावा आज की दौर की माताएं पेरेंटिंग एप्प को भी इस्तेमाल करने से नहीं चूकती हैं।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर


