मध्यप्रदेश की बात करें तो यह जगह हर किसी को पसंद रहती है। जहां इस राज्य में लगातार कई फिल्मो की शूटिंग भी हो चुकी है। जहां बात करें अगर मध्य प्रदेश की तो यहां बड़ी-बड़ी फिल्मों की शूटिंग हो रही है। जैसे दबंग 3 और पैडमैन की शूटिंग।
खास बात
दरअसल, इन्हीं सबके बीज मध्यप्रदेश में एक बार फिर एक वेब सीरीज की शूटिंग होगी। जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश में हुमा कुरैशी की काफी पसंद की जाने वाली वेब सीरीज महारानी 3 की शूटिंग होगी। मध्यप्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को देखते हुए शूटिंग के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म अनुकूल राज्य’ मध्यप्रदेश फिल्म शूटिंग की त्वरित और पारदर्शी व्यवस्था के आधार पर फिल्म निर्माताओं के लिए प्रमुख गंतव्य स्थल बनाया गया है।
इन्होंने कही ये बात
महारानी 3 के सफल होने के बाद अब इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग भी मध्यप्रदेश में होगी। शूटिंग की जानकारी फिल्म के निर्माता नरेन कुमार के द्वारा दी गई। जानकारी देते हुए निर्माता नरेन् कुमार ने कहा की म.प्र. टूरिज्म बोर्ड ने कोविड काल के कठिन समय में भी महारानी सीजन-3 की शूटिंग सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात मदद की है।
जल्द होगी सीजन 3 की भी शूटिंग
इसके बाद जल्द ही सीजन-3 की शूटिंग भी मध्यप्रदेश में होने जा रही है। महारानी 2 के लिए हुमा कुरैशी को इंडिया टेलीविजन अवॉर्ड की और से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब दिया गया है। महारानी वेब सीरीज की पूरी टीम ने पुरस्कार को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला और उनकी पूरी टीम के साथ साझा किया है।
