बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के बारे में तो हर कोई जानता ही होगा। मगर आज हम रेमो के बारे में नहीं बल्कि उनकी खूबसूरत पत्नी के बारे में बात करने वाले है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि रेमो डिसूजा की पत्नी दिखने में कितनी खूबसूरत है। हालांकि अब जब उन्होंने अपना वजन कम करके खुद को फिट कर लिया है, तो वह और भी ज्यादा अच्छी दिखने लगी है। वैसे क्या आपने उनका यह लाजवाब स्लिम लुक देखा है। बहरहाल अगर आपने नहीं देखा, तो आप उनका यह चेंजिंग लुक यहाँ देख सकते है। बता दे कि लिजेल ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिनमे वह काफी फिट नजर आ रही है।
रेमो डिसूजा की पत्नी का लाजवाब स्लिम लुक..
दरअसल लिजेल की यह जर्नी पिछले साल अक्टूबर के महीने में शुरू हुई थी। इस दौरान उन्होंने सोच लिया था कि वह अपना वजन कम करके ही रहेंगी। जिसके चलते वह फिटनेस ट्रेनिंग का हिस्सा बन गई। हालांकि उन्होंने अपनी फिटनेस का पूरा क्रेडिट रेमो डिसूजा को दिया है। मगर इसमें कोई दोराय नहीं कि इस मुकाम को पाने के लिए हेजल ने भी काफी मेहनत की है और अब भी कर रही है। फ़िलहाल तो इन्हे देख कर कोई नहीं कह सकता कि ये वही लिजेल है। बता दे कि रेमो, लिजेल के फिटनेस ट्रेनर भी है।
https://www.instagram.com/p/B1vsnzylpoY/
https://www.instagram.com/p/BzzqNHYlkBq/
https://www.instagram.com/p/B0LX0F1li2Q/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/B14ThEVl8L1/?utm_source=ig_web_copy_link
ऐसे में रेमो डिसूजा ने भी लिजेल की मेहनत की खूब तारीफ की है। जी हां रेमो ने लिजेल को कॉम्पलिमेंट देते हुए कहा था कि उसने नामुमकिन को मुमकिन बना दिया है। गौरतलब है कि जिस तरह से लिजेल ने हर मोड़ पर रेमो का साथ दिया था। ठीक वैसे ही रेमो ने भी लिजेल का साथ एक पल के लिए भी नहीं छोड़ा। बता दे कि रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल आज कल अपने वजन से बेहद खुश है। आप उनकी कुछ तस्वीरें यहाँ देख सकते है।


