यूँ तो बॉलीवुड के खिलाडी यानि अक्षय कुमार नाजाने कितनी ही एक्ट्रेस के साथ फिल्मो में काम कर चुके है। मगर आज हम आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे है, जिसके साथ अक्षय कुमार ने कभी काम नहीं किया। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि रानी मुखर्जी है। वैसे क्या आप जानते है कि आखिर क्यों अक्षय कुमार ने रानी मुखर्जी के साथ कभी किसी फिल्म में काम नहीं किया। बहरहाल इसकी खास वजह भी आज हम आपको जरूर बताएंगे। दरअसल अक्षय कुमार ने अपने फ़िल्मी करियर में एक बेहतरीन फिल्म की थी। जिसका नाम संघर्ष था।
अभिनेता अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल के साथ की दिल को दहला देने वाली हरकत…
आखिर क्यों अक्षय कुमार..
बता दे कि फिल्म के निर्माता निर्देशक विक्रम भट्ट ने इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट पहले रानी मुखर्जी को साइन किया था। मगर तब रानी मुखर्जी ने इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम करने से मना कर दिया था। जिसके बाद इस फिल्म में प्रीति जिंटा को कास्ट कर लिया गया। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा विक्रम भट्ट ने अक्षय कुमार को लेकर एक और फिल्म बनाई थी। जिसका नाम आवारा पागल दीवाना था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस फिल्म के लिए भी पहले रानी मुखर्जी को ही अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने दोबारा अक्षय के साथ काम करने से मना कर दिया। गौरतलब है कि रानी मुखर्जी के ऐसे व्यव्हार को देख कर अक्षय कुमार को बेहद चोट पहुंची थी। जिसके कारण उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ कभी किसी फिल्म में काम ही नहीं किया।
अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया जमकर धमाल..
जी हां अब तो आप जान ही गए होंगे कि आखिर क्यों अक्षय कुमार ने रानी मुखर्जी के साथ कभी किसी फिल्म में काम नहीं किया। हालांकि आपको जान कर हैरानी होगी कि शादी के बाद अक्षय कुमार काफी बदल चुके है और अब रानी मुखर्जी के साथ उनकी नाराजगी भी खत्म हो चुकी है।


