भारत में जल्दी ही लांच होंगे ये कूल स्मार्टफोन, क्या आप जानते है इनके बारे में

भारत में जल्दी ही लांच

इसमें कोई शक नहीं कि आज कल स्मार्टफोन हर व्यक्ति की पहली जरूरत बन चुका है। शायद यही वजह है कि आज के समय में लोगो के पास कुछ और हो न हो, लेकिन स्मार्टफोन तो जरूर होता है। वैसे आज हम आपको उन स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे है, जो भारत में जल्दी ही लांच होने वाले है। जी हां क्या आप इन स्मार्टफोन के बारे में जानते है और अगर नहीं जानते तो एक बार इस जानकारी को जरूर पढ़े।

भारत में जल्दी ही लांच

भारत में जल्दी ही लांच..

1. रियलमी एक्स.. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस स्मार्टफोन को चीनी मार्किट में लांच किया जा चुका है। गौरतलब है कि यह फ़ोन दिखने में काफी आकर्षक है। वही अगर इस स्मार्टफोन की खासियत की बात की जाएं तो इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और अमोलेड जैसे आधुनिक फीचर्स भी मौजूद है।

आ देखे ज़रा किस्मे कितना है दम: Redmi K20 Pro vs OnePlus 7 Pro

2.असूस ज़ेनफोन 6z.. बता दे कि इस फ़ोन को कुछ ही समय पहले स्पेन में लांच किया गया है। ऐसे में कंपनी ने यह भी बताया था कि यह फ़ोन जल्दी ही भारत में भी बिकने लगेगा। वही अगर इस फ़ोन की बात करे तो इसमें कोई भी फ्रंट कैमरा नहीं दिया गया है। वो इसलिए क्यूकि इस फ़ोन में रियर कैमरा को ही फ्लिप करके उसे फ्रंट कैमरा बनाया जा सकता है। यही वजह है कि इस फ़ोन से ली जाने वाली सेल्फी काफी कमाल की होती है।

3.मोटोरोला वन विजन.. वही अगर हम इस स्मार्टफोन की बात करे तो इसे भारत में जल्दी ही लांच करने की तैयारी की जा रही है। दरअसल इस फोन को पहले ही कई मार्किट में लांच किया जा चुका है। इसके इलावा अगर इस फ़ोन की खासियत की बात करे तो इसमें पंच हॉल डिस्प्ले कैमरा भी देखने को मिलेगा। यानि यह फ़ोन भी बाकी स्मार्टफोन की तरह काफी अलग होगा। बहरहाल आप इनमे से कौन सा स्मार्टफोन लेना पसंद करेंगे ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
भारत में जल्दी ही लांच होंगे ये कूल स्मार्टफोन, क्या आप जानते है इनके बारे में   Youth Express
Article Name
भारत में जल्दी ही लांच होंगे ये कूल स्मार्टफोन, क्या आप जानते है इनके बारे में Youth Express
Description
इसमें कोई शक नहीं कि आज कल स्मार्टफोन हर व्यक्ति की पहली जरूरत बन चुका है। शायद यही वजह है कि आज के समय में लोगो के पास कुछ और हो न हो, लेकिन स्मार्टफोन तो जरूर होता है। वैसे आज हम आपको उन स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे है, जो भारत में जल्दी ही लांच होने वाले है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER