ये तो सब जानते है कि कांग्रेस सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहाँ ने हाल ही में निखिल जैन के साथ सात फेरे लिए है। अब जाहिर सी बात है कि शादी के बाद हर हिन्दू लड़की अपनी मांग में सिंदूर लगाती है। मगर नुसरत जहाँ द्वारा मांग में सिंदूर लगाने पर उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा। जी हां बता दे कि पच्चीस जून को नुसरत जब पहली बार संसद शपथ लेने के लिए पहुंची, तब हर कोई उन्हें देख कर हैरान रह गया। वो भी इसलिए क्यूकि इस दौरान नुसरत जहाँ ने मांग में सिंदूर, हाथो में लाल चूड़ा, मेहँदी और साडी पहन रखी थी। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो वह एकदम हिन्दू रीती रिवाजो के अनुसार तैयार हो कर वहां पहुंची थी।
मांग में सिंदूर लगाने..
ऐसे में ट्रोलर्स ने नुसरत जहाँ की मांग में लगे सिंदूर को लेकर बवाल खड़ा कर दिया। दरअसल लोगो का यह कहना था कि जब नुसरत जहाँ एक मुस्लिम लड़की है, तो वह मांग में सिंदूर कैसे लगा सकती है। जिसके चलते नुसरत जहाँ ने भी अब अपनी चुप्पी तोड़ दी है। जी हां उन्होंने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। उनका कहना है कि वह जन्म से इस्लाम को मानती आई है और मानती रहेंगी। मगर अब उनकी शादी एक हिन्दू लड़के से हुई है। तो ऐसे में वह अपने पति के घर के रीती रिवाजो को ही मानेंगी।
मलाइका ने पब्लिक्ली किया रिश्ता काबुल- लिखा ‘हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर’
गौरतलब है कि मांग में सिंदूर लगाने पर लोगो ने नुसरत जहाँ से यह सवाल करना शुरू कर दिया था कि क्या उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है। जिसके चलते नुसरत जहाँ ने लोगो को जवाब देते हुए यह कहा कि नहीं उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला है। मगर फिर भी वह अपने पति के घर के रीती रिवाजो को भी पीछे नहीं छोड़ सकती है। इसलिए वह दोनों धर्मो को बखूबी मानती है और दोनों धर्मो का सम्मान करती है। अब नुसरत जहाँ के इस जवाब के बाद ट्रोलर्स का मुँह तो बंद हो गया, लेकिन ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि यह मुद्दा आगे कौन सा नया मोड़ लेता है।


