पूरा देश और पूरा बॉलीवुड या जानता है कि सलमान खान को बच्चों से कितना प्यार है। सलमान खान अपने भांजे आहिल के बहुत करीब रहते हैं और हमेशा से प्यार दुलार करते रहते हैं। सलमान खान का भांजा अहिल उनकी बहन अर्पिता और पति आयुष शर्मा का बेटा है। सलमान खान उसके साथ मजाकिया अंदाज में तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। मगर हाल ही में एक ऐसी घटना हुई जिसमें सलमान खान की बहन को गुस्सा दिला दिया। दरअसल कुछ लोगों ने सलमान खान के भांजे को पोलियो ग्रस्त बताया जिससे उनकी बहन भड़क उठीं।
दरअसल कुछ दिनों पहले सलीम खान का जन्मदिन था। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में दबंग खान और उनके भांजे आहिल दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों ने इस पर भद्दे कमेंट करना शुरू किया और उन्होंने आहिल को पोलियो ग्रस्त बताया। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि आहिल विकलांग बच्चे जैसा लगता है। यह सब देख कर आहिल की मां और दबंग खान की बहन अर्पिता भड़क उठीं और उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।
अर्पिता ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि ऑल और डिस्गस्टिंग ,कम से कम बच्चे को नेगेटिव कमेंट करने से दूर रहें। ट्रोलर्स को जवाब देने के कुछ देर बाद अर्पिता ने अपना या जवाब भी डिलीट कर दिया क्योंकि उनके जवाब का स्क्रीनशॉट भी तेजी से वायरल होने लगा था। इसी तरह कुछ दिनों पहले लोगों ने दिन पहले लोगों ने अर्पिता के पति आयुष शर्मा को उनसे शादी करने के कारण ट्रोल किया था।
अर्पिता भी दबंग खान की तरह ट्रोल करने वालों को जवाब देने से पीछे नहीं हटती हैं। सलमान खान इस समय अपनी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं। जहां पर फिल्म के सेट से उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी। जिस पर उन्हें भी ट्रोल किया जाने लगा था मगर सलमान खान ने उसी फोटो पर ऐसा करने वालों को जवाब दे दिया।

