ट्विंकल शर्मा हत्या  – फिर हुई मानवता शर्मसार  

ट्विंकल शर्मा हत्या  - फिर हुई मानवता शर्मसार  

क्या होगा इस देश का, जहाँ एक खेलती हुई बच्ची की जान से ही खेल लिया जाता है।अलीगढ़ के टप्पल में हुए निर्ममता पूर्ण हत्या ने एक बार फिर इन्सानियत को शर्मसार कर दिया है। मामला बनवारी लाल की ढाई वर्ष की बेटी ट्विंकल की हत्या का है।

  • 2 जून को मिला ट्विंकल का सड़ा हुआ शव

ट्विंकल 30 जून को खेलते हुए अपने घर के पास से ही गायब हो गई थी। अगले दिन पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। उस वक्त तक ट्विंकल की कोई ख़बर नहीँ मिली थी।

मामला उस वक्त प्रकाश में आया, जब सफाई कर्मचारी को कचरे के ढेर से एक बदबूदार गठरी दिखाई दी। गठरी खोल कर देखा तो , उसमें ट्विंकल की सड़ी हुई लाश मिली ।तुरंत ही नज़दीकी पुलिस थाने में ख़बर की गई। डॉक्टरों ने जब शव को पोस्ट मार्टम के लिए लिया । तो उन्हें समझ ही नहीँ आ रहा था की कैसे करें। पूरा शरीर इस तरह से सड़ चुका था की किसी भी हिस्से को पकड़ने से वो हिस्सा अलग हो रहा था। परिवार जनों का कहना है की उनसे बदला लेने के लिए ऐसा किया गया है।

  • लेन देन का था मामला

बनवारी लाल ने कुछ समय पहले जाहिद से दस हज़ार रुपए उधार लिए थे। वो उधार समय पर नहीँ चुका पाया । इसिलिये जाहिद ने कई बार बेज्जत करने व बदला लेने की धमकी दी थी। जब ट्विंकल लापता हुई थी तब भी घर वालों को उसी पर शक था। पुलिस ने जाहिद व उसके दोस्त असलम को गिरफ्तार कर लिया है।

  • हिल गया पूरा देश

सोशल मीडिया पर यदि देखें तो हर जगह ट्विंकल को न्याय दिलाने की माँग की जा रही है। यही वजह  मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट के पास चला गया है। देश की कई बड़ी हस्तियों ने इस मामले में जल्द से जल्द न्याय की माँग की।

  • पहले भी हो चुकी है मानवता शर्मसार

हालांकी अभी तक ट्विंकल के साथ यौन दुष्कर्म की पुष्टी नहीँ हुई है। लेकिन इतनी निर्ममता से हुए हत्याओं की एक लम्बी सूची तैयार हो सकती है। पिछले वर्ष हुए कठुआ और उन्नाव मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।

 

 

Manjula Tiwari

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER