एक इंटरव्यू में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने हाल ही में फिल्म निर्माता साजिद खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया, जिसे कई #MeToo मूवमेंट में कई अभिनेत्रियों द्वारा आरोप लगाया गया है। बाहुबली अभिनेत्री तमन्ना ने हाउसफुल फिल्म निर्माता के साथ फिल्मो में काम करने पर मीडिया से कहा: “साजिद खान ने कभी भी मेरे साथ कोई बुरा व्यवहार नहीं किया और मैं उनके साथ काम करने में पूरी तरह से सहज थी।”
साजिद खान पर अभिनेत्रियों ने लगाए थे आरोप
विद्या बालन का हवाला देते हुए तमन्ना भाटिया कहती हैं के “हर किसी का एक अलग अनुभव होता है और हर कोई अपने स्वयं के विचार और अनुभव का हकदार होता है”। विद्या बालन ने एक टॉक शो में कहा कि वह साजिद खान के साथ फिर कभी काम नहीं करेंगी। अगर विद्या को बुरा अनुभव हुआ है तो उनका इस तरह की प्रतिक्रिया देना सामान्य बात है। बॉलीवुड में, तमन्नाह ने साजिद खान द्वारा निर्देशित फिल्मों जैसे 2013 की हिम्मतवाला और 2014 की हमशकल्स में अभिनय किया है।
पिछले साल, साजिद खान पर अभिनेत्री सलोनी चोपड़, राचेल व्हाइट और पत्रकार करिश्मा उपाध्याय द्वारा तीन अलग-अलग #MeToo मूवमेंट में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। फिल्म निर्माता ने एक बयान के साथ हाउसफुल 3 के निर्देशक के रूप में इस्तीफा भी दे दिया था, जिसमें लिखा था: “मुझे अपने निर्देशन पद से हटने की नैतिक ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए, जब तक कि मैं आरोपों को खारिज ना कर दू और सच्चाई ना साबित कर दू।”
दिसंबर में, इंडियन फिल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) ने फिल्म निर्माता को यौन उत्पीड़न के आरोप में निलंबित कर दिया है । फरहाद सामजी ने हाउसफुल 4 के निर्देशक के रूप में साजिद खान की जगह ले ली है जबकि नाना पाटेकर, जिन्हें कथित यौन शिकारी के रूप में भी नामित किया गया था, उनकी जगह अब राणा दग्गुबाती को कास्ट कर लिया गया है।
एंटरटेनमेंट से जुडी और भी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर

