साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कॉमेडियन वेणु माधव ने महज 39 साल की उम्र में इस दुनिया को कहा अलविदा

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार

वर्तमान समय में लोगो की उम्र इतनी कम होती जा रही है कि अब लोग जिंदगी जीने से पहले ही जिंदगी जीना सीख जाते है। बता दे कि साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कॉमेडियन वेणु माधव के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जो महज उन्तालीस साल की उम्र में ही इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। गौरतलब है कि वेणु माधव के निधन की पुष्टि खुद उनके परिवार वालो ने की थी। अगर खबरों की माने तो अचानक ही उनकी तबियत काफी खराब हो गई थी। जिसके बाद उनका निधन हो गया। वही अगर हम उनके करियर की बात करे तो वेणु माधव कई तेलुगू और तमिल फिल्मो में काम कर चुके है।

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कॉमेडियन का हुआ निधन..

बता दे कि वह एक बेहतरीन कॉमेडियन कलाकार थे। इसके इलावा वेणु माधव का निधन होने पर उनके करीबी दोस्त वामसी काका ने ट्वीट करके खुद यह बताया कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे। जी हां इतने बेहतरीन एक्टर का इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह देना सच में किसी सदमे से कम नहीं है। वही अगर डॉक्टरों की माने तो वेणु माधव ने बीते बुधवार को करीब बारह बज कर बीस मिनट पर आखिरी सांस ली थी। वो कहते है न कि मौत उम्र की मोहताज नहीं होती। इसे जब आना होता है, ये तब आ ही जाती है। बहरहाल वेणु माधव के निधन पर उनके करीबी दोस्त ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। गौरतलब है कि पिछले दो हफ्तों से सिकंदराबाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

इस दौरान डॉक्टर्स ने उनके लिवर और किडनी में गंभीर समस्या होने की बात कही थी। हालांकि बीती बाइस सितम्बर को उनकी हालत काफी हद तक ठीक हो गई थी। जिसके चलते डॉक्टर्स ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। मगर चौबीस सितम्बर को अचानक उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। ऐसे में उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। जिसके बाद यह खबर आई कि साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कॉमेडियन वेणु माधव अब इस दुनिया में नहीं रहे। हम तो यही दुआ करते है कि भगवान् उनकी आत्मा को शांति दे।

Summary
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कॉमेडियन वेणु माधव ने महज 39 साल की उम्र में इस दुनिया को कहा अलविदा   Youth Express
Article Name
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कॉमेडियन वेणु माधव ने महज 39 साल की उम्र में इस दुनिया को कहा अलविदा Youth Express
Description
वर्तमान समय में लोगो की उम्र इतनी कम होती जा रही है कि अब लोग जिंदगी जीने से पहले ही जिंदगी जीना सीख जाते है। बता दे कि साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कॉमेडियन वेणु माधव के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जो महज उन्तालीस साल की उम्र में ही इस दुनिया को छोड़ कर चले गए
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER