अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास सवाल, जो हर लड़की और महिला को एक बार जरूर करता है परेशान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास सवाल

ये तो सब को मालूम ही होगा कि आठ मार्च को पूरे विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। बता दे कि हम भी आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास सवाल पूछने वाले है। जो यक़ीनन हर लड़की और महिला अपने जीवन में कोई भी कार्य करने से पहले एक बार तो मन में इस सवाल के बारे में जरूर सोचती है। हालांकि ये सवाल इतना मुश्किल नहीं है, लेकिन इसका जवाब सच में काफी मुश्किल है। जी हां अगर हम लड़कियों की बात करे, तो जब वो पहली बार कुछ सीखती है, तब उनके मन में यही सवाल आता है, कि क्या ये हमसे हो पायेगा। इसके इलावा जब किसी लड़की को पहली बार पीरियड्स आते है, तो उसके मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या वो आगे चल कर जीवन की मुश्किलों को अकेले संभाल पायेगी।

http://अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुवात कब हुई और इसे क्यों मनाते हैं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास सवाल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास..

http://मुस्लिम महिला ने रामायण का उर्दू में किया अनुवाद, बोली मेरे आदर्श हैं श्रीराम

वही जब कोई लड़की अपने घर से बाहर निकलती है, तो उसे यह सवाल जरूर परेशान करता है कि क्या वो दुनिया को अपने आत्म निर्भर होने का जवाब दे पाएगी। बहरहाल जब किसी लड़की की शादी होती है, तो एक नए घर को अपनाना लड़की के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में हर लड़की के मन में ये सवाल जरूर आता है कि क्या वो अपने ससुराल, वहां के रिश्तो, अपने पार्टनर और इस नए जीवन को अपनाने के लिए तैयार है। मगर धीरे धीरे जब वो लड़की एक बहन से भाभी, बेटी से बहु और गुड़िया से माँ बनती है, तब उसे अपने इन सभी सवालों का जवाब एक ही बार में मिल जाता है।

http://ये हैं अकेले लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला

जी हां इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास सवाल पूछने का हमारा उद्देश्य केवल यही है कि लड़की को जीवन में हर कदम पर धैर्य रखना पड़ता है, क्यूकि जीवन की असली परीक्षा से ही उसे अपने सभी सवालों का जवाब मिलता है। मगर इतना तो तय है कि एक लड़की और एक महिला वो सब कुछ कर सकती है, जो शायद उसने खुद भी करने के बारे में नहीं सोचा होगा।

इसलिए अगर हो सके तो अपने मन में आने वाले सवालों को मत रुकने दीजिये और जवाब ढूंढते ढूंढते अपनी एक अलग पहचान बनाइये। एक महिला लेकिन अनेक पहचान बनाने का ये हौसला ही महिलाओ को हर किसी से अलग दर्शाता है।

नारी जीवन से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास सवाल, जो हर लड़की और महिला को एक बार जरूर करता है परेशान Youth Express
Article Name
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास सवाल, जो हर लड़की और महिला को एक बार जरूर करता है परेशान Youth Express
Description
बता दे कि हम भी आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास सवाल पूछने वाले है। जो यक़ीनन हर लड़की और महिला अपने जीवन में कोई भी कार्य करने से पहले एक बार तो मन में इस सवाल के बारे में जरूर सोचती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER