अभिनेत्री सोनम कपूर का नया अंदाज देखकर आप भी हो जायेगें फिदा!!

सोनम कपूर

अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी शादी के बाद पहली बार अपनी मांग में सिंदूर भर कर रैंप वॉक करती नजर आईं। उनकी तस्वीरें धीरे धीरे कर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। उनके फैंस को तो समझ ही नहीं आ रहा है वह अभिनेत्री सोनम कपूर की तारीफों के पुल कैसे बांधे..

 

अभिनेत्री सोनम बॉलीवुड की अभिनेत्रियों में से एक है जिनके नाम सबसे स्टाइलिश और फैशनेबल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। आए दिन सोनम कपूर अपने फैशनेबल कपड़ों से सब के दिलों पर राज करती हैं। तो वहीं, अपने फैंस के लिए सोनम एक ट्रेंड सेट करती हैं जिसको हर कोई फॉलो करना चाहता है। अभिनेत्री सोनम कपूर इस बार अपने भारतीय अंदाज में नजर आई। उन्होंने सफेद रंग का अनारकली सूट को प्लाजो के साथ पहना साथ ही सुहाग की निशानी सिंदूर को माथे पर सजा कर, हैवी ईयरिंग्स, गजरा और बिंदी से इस कार्यक्रम में महफिल लूट ली। यह तस्वीरें मुंबई में चल रहे फैशन शो की हैं, जिसमें उन्होंने अबू जानी- संदीप खोसला के लिए रैम्प वॉक किया। सोनम कपूर ने अपनी शादी के बाद पहली बार अपने माथे पर सिंदूर लगाया है। इस पूरे अंदाज में अभिनेत्री सोनम कपूर नई नवेली दुल्हन लग रही थी। उनकी खूबसूरती के चर्चे इस शो में खूब हुए वहीं, उनके चर्चे तो आज भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फैशन शो की सबसे खास बात यह रही कि रैंप वॉक करते समय अभिनेत्री सोनम कपूर ने वहां मौजूद हर शख्स की दिलो की धड़कन थाम ली थी। दरअसल, रैम्प पर चलते-चलते सोनम कलंक का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘घर मोरे परदेसिया’ पर थिरकती हुईं भी नजर आईं।

आपको बता दें कि अभिनेत्री सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी के 10 महीने बाद अपनी मांग में सिंदूर लगाया है। इसी वजह से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धीरे-धीरे वायरल हो कर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

 

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
अभिनेत्री सोनम कपूर का नया अंदाज देखकर आप भी हो जायेगें फिदा - Youth Express
Article Name
अभिनेत्री सोनम कपूर का नया अंदाज देखकर आप भी हो जायेगें फिदा - Youth Express
Description
सोनम कपूर ने अपनी शादी के बाद पहली बार अपनी मांग में सिंदूर भर कर रैंप वॉक करती नजर आईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER