एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर का हुआ निधन, मौत की असली वजह अब तक नहीं आई सामने

एनडी तिवारी के बेटे

बता दे कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर का बीते दिन निधन हो चुका है। गौरतलब है कि एनडी तिवारी जी का पूरा नाम नारायण दत्त तिवारी है। दरअसल जब रोहित शेखर का निधन हुआ, तब वह अपने घर में ही मौजूद थे। उन्हें उनके कमरे में अचेत अवस्था में पाया गया था। जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि अब तक किसी को भी ये पता नहीं चला है कि आखिर रोहित शेखर की मौत की असली वजह क्या है।

The Black Hole Image isn’t actually of the Black Hole: Know full story

एनडी तिवारी के बेटे

एनडी तिवारी के बेटे..

वही अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि हार्ट अटैक के कारण ही रोहित शेखर का निधन हुआ है। मगर जब तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने नहीं आ जाती, तब तक कुछ भी कहना काफी मुश्किल है। इसके इलावा आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रोहित शेखर का निधन नयी दिल्ली की डिफेन्स कॉलोनी में स्थित उन्ही के घर में ही हुआ था। इसके साथ ही आपको यह जान कर भी हैरानी होगी कि अभी पिछले साल ही रोहित शेखर की शादी हुई थी। जी हां उनकी शादी को मुश्किल से एक साल का समय बीता होगा। ऐसे में एनडी तिवारी के बेटे का निधन होना वास्तव में काफी हैरान कर देने वाली बात है।

Asus ZenFone 5Z और ZenFone Max M2 सहित कई Asus फ़ोन पर छूट: Flipkart Sale

वैसे इसमें कोई दोराय नहीं कि आज कल काफी कम उम्र में ही बहुत से लोग हार्ट अटैक का शिकार हो रहे है। तो ऐसे में रोहित शेखर के निधन का कारण भी हार्ट अटैक हो सकता है। मगर इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो जाँच करने के बाद ही पता चलेगा। फ़िलहाल तो रोहित शेखर के निधन के बाद उनकी पत्नी बेहद दुखी है।

Summary
एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर का हुआ निधन, मौत की असली वजह अब तक नहीं आई सामने   Youth Express
Article Name
एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर का हुआ निधन, मौत की असली वजह अब तक नहीं आई सामने Youth Express
Description
बता दे कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर का बीते दिन निधन हो चुका है। गौरतलब है कि एनडी तिवारी जी का पूरा नाम नारायण दत्त तिवारी है। दरअसल जब रोहित शेखर का निधन हुआ, तब वह अपने घर में ही मौजूद थे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER