बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजकुमार की तो पूरी दुनिया ही दीवानी है। जी हां भले ही आज वो हमारे बीच न हो, लेकिन उनका डायलाग बोलने का तरीका और उनका तकिया कलाम “जॉनी” आज भी लोगो की जुबान पर सुनने को मिल ही जाता है। वैसे आज हम आपको बॉलीवुड के उस विलेन के बारे में बताना चाहते है, जो दिग्गज एक्टर राजकुमार का बेटा है। सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि उनके बेटे का नाम पुरु राजकुमार है। गौरतलब है कि पुरु भी एक भारतीय एक्टर है। हालांकि अपने पिता की तरह वह बॉलीवुड फिल्मो में बड़ा नाम तो नहीं कमा पाएं। मगर उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मो में विलेन का किरदार जरूर निभाया है।
पहली बार किसी पुरुष एक्टर ने डायन बन कर तोड़ दी टीवी की परम्परा
दिग्गज एक्टर राजकुमार का बेटा..
वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि पुरु बाल ब्रहमचारी फिल्म में करिश्मा कपूर के साथ काम कर चुके है। अब ये बात अलग है कि हीरो के किरदार में दर्शको ने उन्हें कुछ खास पसंद नहीं किया। यही वजह है कि उन्होंने बॉलीवुड का विलेन बनना ही बेहतर समझा। इसके इलावा हम आपको ये भी बताना चाहते है कि बाल ब्रहमचारी पुरु की पहली ही फिल्म थी। जो उनके पिता राजकुमार के निधन के बाद रिलीज़ हुई थी। गौरतलब है कि हीरो के रूप में सफलता हासिल न कर पाने के कारण पुरु ने फिल्म हमारा दिल आपके पास है में विलेन का किरदार निभाया था। जो दर्शको को खूब पसंद आया था। जी हां यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।
जब इस बेकाबू एक्टर को काबू में लाने के लिए जया प्रदा ने इसे मारा था जोरदार थप्पड़
इसके बाद तो मानो पुरु ने किसी भी फिल्म में हीरो का किरदार न करने की कसम ही खा ली थी। वैसे जिन लोगो को नहीं पता उन्हें हम बता दे कि पुरु फिल्म युवराज में सलमान खान के साथ भी काम कर चुके है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो आज के समय में दिग्गज एक्टर राजकुमार का बेटा किसी पहचान का मोहताज नहीं है।



