इसमें कोई शक नहीं कि कपिल शर्मा कॉमेडी की दुनिया का एक बहुत बड़ा नाम है। मगर इस मुकाम तक पहुंचना कपिल शर्मा के लिए आसान नहीं था। जी हां यहाँ तक पहुँचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। इसलिए आज हम आपको कपिल शर्मा के बारे में कुछ खास बातें बताना चाहते है। कुछ ऐसी बातें जो शायद आपको भी पता नहीं होंगी।
कपिल शर्मा के बारे में खास बातें..
1. बता दे कि सफलता हासिल करने से पहले कपिल शर्मा आजीविका कमाने के लिए पेप्सी के बक्से उठाते थे। इसके इलावा उन्होंने एक कपडे की मिल और पीसीओ में भी काम किया है।
2. बहुत कम लोग जानते है कि कपिल शर्मा द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के ऑडिशन राउंड में ही रिजेक्ट हो गए थे। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और इस शो को जीत कर दिखाया। इस शो में जो राशि उन्होंने जीती थी, वो उन्होंने अपनी बहन की शादी पर खर्च कर दी थी।
3. बता दे कि कपिल शर्मा के पिता श्री जितेंद्र कुमार जी पंजाब पुलिस में एक हेड कांस्टेबल थे। यहाँ तक कि उनके भाई अशोक शर्मा भी पुलिस में ही काम करते है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि कपिल ने काफी कम उम्र में ही अपने पिता को कैंसर की वजह से खो दिया था। यही वजह है कि कपिल शर्मा के साथ उनकी माँ हमेशा उनका हौंसला बन कर खड़ी रही।


