भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ की बल्लेबाजी ने सबको प्रभावित किया है। महज 14 साल के समित द्रविड़ ने दो दोहरा शतक लगाकर खेल जगत में सनसनी मचा दी है। जी हां आपको बता देंगे मौका था अंडर 14 ग्रुप वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट की जहां पर समित द्रविड़ ने दो दोहरे शतक सहित कुल 681 रन बनाए हैं।
अदिति इंटरनेशनल स्कूल के लिए खेल रहे थे समित द्रविड़
महज 14 साल के समित द्रविड़ ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। सोमवार को उन्होंने दो महीने के अंदर-अंदर दूसरा दोहरा शतक ठोका है। आपको बता दें कि समित द्रविड़ इस समय अंडर 14 BTR Shield मैच अपनी टीम माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल के लिए खेल रहे हैं।
श्री कुमारन टीम के खिलाफ ठोका दोहरा शतक
राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने श्री कुमारन की टीम के खिलाफ दूसरा वनडे क्रिकेट का दूसरा शतक ठोका है। जिसमे उन्होंने 33 चौके छक्के जड़े। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 681 रन बनाए।
5 मैचों में 3 शतक समित के नाम
समित द्रविड़ ने 204 रन की पारी 33 चौके-छक्कों के साथ खेली, जिसकी मदद से उनकी टीम माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल ने 3 विकेट खोकर 377 रन का स्कोर खड़ा किया। इतना ही नहीं, समित द्रविड़ ने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया और 2 विकेट अपने नाम किए। इसी के दम पर टीम को 267 रन से जीत मिली। 378 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए Sri Kumaran की टीम 110 रन पर ढेर हो गई।
पिछले करीब दो महीने में समित द्रविड़ ने 5 मैच अपनी टीम के लिए खेले हैं, जिसमें 681 रन उन्होंने बनाए हैं। इस दौरान राहुल द्रविड़ के बेटे के बल्ले से दो दोहरे शतक, 1 शतक और एक अर्धशतक निकला है। इतना ही नहीं, 227 के औसत से रन बनाने वाले समित द्रविड़ ने गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट भी अपने नाम किए हैं। वहीं, अगर पहले दोहरे शतक की बात करें तो उन्होंने 144 गेंदों में 211 रन बनाए, जबकि दूसरा दोहरा शतक समित ने 146 गेंदों में बनाया। वहीं, उनके छोटे भाई अनवय द्रविड़ थोड़े कमजोर प्रदर्शन कर रहे हैं।