हमे जो कुछ भी सिखाया जाता है वो हमारी सुरक्षा के लिए ही होता है जो कभी बेकार नहीं जात। हमारी सुरक्षा का ख्याल इसलिए घर वालो को परेशां करता है क्युकी अगले पल हमारे लिए जीवन ने क्या चुनौती रखी है, यह अप्रत्याशित है और इसलिए उन अचानक स्तिथि के लिए हमे हमेशा तैयार रहने की जरूरत होती है। यदि किसी दिन आप एक ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं, जहां आपके पास खुद को बचाने के लिए केवल दिमाग और थोड़ी स्मार्टनेस के अलावा और कुछ नहीं है, तो ये आसान सुरक्षा टिप्स आपकी सहायता करेंगे; शायद जो न केवल आपको बल्कि कई निर्दोष लोगों की भी जान बचा सकते हैं।
1. नाटक/दिखावा करें
यदि आप रिक्शा या टैक्सी में हैं और आपको लगता है कि ड्राइवर संदिग्ध है, तो किसी भी चीज़ का इंतज़ार न करें। अपने फोन को बाहर निकाले और वास्तव में परिवार / दोस्तों से किसी से बात करे या ऐसा दिखावा करो जैसे कि तुम किसी से बात कर रहे हो। स्मार्ट बनें और जिस रूट पर हैं उसका पता और वाहन का रूप और नंबर भी साझा करें। अब ड्राइवर ये समझ जाएगा के उसे आसानी से पहचान लिया जाएगा तो किसी भी घटना की संभावना बहुत कम हो जाएगी।
2. एक छोटी लेकिन उद्धारकर्ता टिप
सीढ़ियों से नीचे उतरते समय कभी भी अपने हाथों को अपनी जेब में न रखें। यदि आप अपना संतुलन खो देते हैं और गिर जाते हैं, तो आपके पास सहायता के लिए कुछ भी नहीं होता है। यदि हाथ बहार होता है तो आप गिरते समय किसी भी चीज़ को पकड़ सकते हैं, जिससे चोट लगने की सम्भावना काम हो जाती है।
3.पहल करें
यदि किसी भी दिन अचानक आप के साथ कोई दुर्घटना घाट जाती है तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बिना किसी मदद के लेटे रहते हैं, तो कुछ ऐसे लोग भी होंगे जो आपकी तरफ देखेंगे और बिना कुछ मदद दिए ही आगे निकल जाएंगे। इस स्थिति में, किसी भी सहायता के लिए भीड़ पर निवेदन या चिल्लाये न, बस एक विशेष व्यक्ति को इंगित करें, कुछ इस तरह कहें “आप जो नारंगी कपडा पहने हैं प्लीज एम्बुलेंस को कॉल कर दें”। वो लड़की फिर निर्णय लेने और समझने का फैसला जल्दी कर लेगी।
4. स्ट्राइक द राइट पॉइंट
यदि आप पर मौखिक रूप से दुर्व्यवहार या पीछा किया जा रहा है, तो घबराएं नहीं, बल्कि उनकी कमर पर ज़ोर से मारे या उनकी आँखों और नाक पर पंच करें, कानों को खरोंचें और मरोड़े। ये मानव शरीर के सबसे संवेदनशील हिस्से हैं, अगर सही और पूरी ऊर्जा के साथ ऐसा किया जाता है, तो आपको स्थिति से भागने का मौका मिल सकता है।
ये छोटे टिप्स भी काम आ सकते हैं जैसे की फोन पर ड्राइविंग से बचें, स्थितियों पर प्रतिक्रिया करने के लिए जागरूक और वास्तविक रूप से तेज चलना, हमेशा किसी ऐसे सामान को साथ रखें जो हमले के वक़्त आपके काम आ सकता है।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

