आज के जमाने में हर इंसान अपने भविष्य के लिए कुछ न कुछ पैसे जमा करके जरूर रखता है। अब पैसे जमा करने के लिए बैंक से अच्छी जगह तो कोई हो ही नहीं सकती। यानि ऐसे बहुत से लोग है जो बैंक में एक नहीं बल्कि 2 से ज्यादा सेविंग्स अकाउंट खुलवा कर रखते है। बहरहाल अगर आपने भी ऐसा किया है तो आपको एक बार यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। गौरतलब है कि अगर आपने इस खबर पर ध्यान नहीं दिया तो आपको काफी नुक्सान हो सकता है। बता दे कि नियमो के अनुसार कस्टमर को अपने हर अकाउंट में कम से कम मंथली एवरेज बैलेंस रखना होता है। यहाँ तक कि जो अकाउंट आप इस्तेमाल नहीं कर रहे, उसमे भी आपको राशि तो जमा करवानी ही पड़ती है। ऐसे में आपको ब्याज भी चार से छह फीसदी के बीच ही मिलेगा।
2 से ज्यादा सेविंग्स अकाउंट..
वही अगर आपका केवल एक अकाउंट होगा, तो आप दूसरे अकाउंट की राशि कही और इन्वेस्ट कर सकते है। जैसे कि एफडी, शेयर मार्किट, म्यूच्यूअल फंड आदि सब चीजों में पैसा इन्वेस्ट करके ज्यादा रिटर्न हासिल कर सकते है। इसके इलावा अगर आप अपने सेविंग्स अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं रख पाते तो तय किए गए नियमो के अनुसार आपको पेनल्टी यानि जुर्माना भरना पडेगा। जिससे आपको ही सबसे ज्यादा नुक्सान होगा।
Cristiano Ronaldo becomes highest paid Instagram celebrity while Virat sits at 9th position
इसलिए अगर आप चाहते है कि आपके पैसो में बढ़ोतरी की बजाय कटौती न हो, तो बैंक में 2 से ज्यादा सेविंग्स अकाउंट भूल कर भी न रखे। वो इसलिए क्यूकि अगर आपने सही समय पर पैसा जमा नहीं करवाया तो इससे आपकी पेनल्टी बढ़ती जाएगी और फिर एक बड़ी सी अमाउंट आपको पेनल्टी के रूप में भरनी पड़ेगी। ऐसे में आप खुद सोच समझ कर यह निर्णय ले सकते है कि आपको क्या करना है।


