अगर हम कहे कि इस देश की आधी से ज्यादा जनसंख्या बहुत अधिक समय तक मोबाइल का इस्तेमाल करती है, तो यह कहना गलत नहीं होगा। जी हां इंसान के पास दिन के चौबीस घंटे होते है और ऐसे में वह दिन के बीस घंटे तो मोबाइल पर ही व्यस्त रहता है। इसलिए अगर आप स्मार्टफोन की रेडिएशन से बचना चाहते है, तो इस जानकारी को जरा ध्यान से पढियेगा। अब जाहिर सी बात है कि इंसान मोबाइल का इस्तेमाल करना तो बंद नहीं कर सकता। ऐसे में अगर थोड़ी सी जानकारी हासिल कर ली जाएँ तो उसमे कोई बुराई भी नहीं है। तो चलिए अब आपको इन बेहतरीन तरीको के बारे में बताते है।
स्मार्टफोन की रेडिएशन से बचना..
१. बात करते समय हैंडसेट के स्पीकर का इस्तेमाल करे.. गौरतलब है कि आप जब भी फ़ोन पर किसी से ज्यादा लम्बी बात करते है या ज्यादा समय तक बात करते है, तो ऐसे में आपको हैंडसेट के स्पीकर का इस्तेमाल करना चाहिए। वो इसलिए क्यूकि जब आप फोन को अपने कान के पास ले कर जाते है तो उससे निकलने वाली रेडिएशन का असर सीधा आपके दिमाग पर पड़ता है। जिससे आपको ज्यादा नुक्सान होता है।
२. फोन को खुद की बॉडी से दूर रखे.. अब यूँ तो ऐसा करना आज के समय में जरा भी मुमकिन नहीं है, क्यूकि हम हर समय फोन को अपने हाथो में चिपका कर ही रखते है। मगर फिर भी अगर आप फोन को खुद से दूर रखेंगे तो इससे रेडिएशन का असर आपकी बॉडी पर नहीं पडेगा। इस बात का ध्यान जरूर रखे।
3. फोन को तकिए के नीचे न रखे.. इसमें कोई शक नहीं कि अक्सर हम लोग फ़ोन को अपने तकिए के नीचे रख कर ही सोते है। मगर हम आपको बता दे कि ऐसा करने से दिल और दिमाग दोनों ही चीजों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है।
यह नया स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में हुआ लांच, पॉपअप सेल्फी कैमरा से है लेस
4. कॉल की जगह मैसेज का इस्तेमाल करे.. गौरतलब है कि जब आप किसी से फ़ोन पर बात करते है तो ऐसे में फ़ोन से निकलने वाली रेडिएशन की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए जितना हो सके तो उतना कॉल की जगह मैसेज पर बात करने की आदत डाले।
5. जब सिग्नल मजबूत हो तभी कॉल पर बात करे.. आपको जान कर हैरानी होगी कि जब फोन का सिग्नल वीक होता है तब उससे निकलने वाली रेडिएशन कही ज्यादा हो जाती है। इसलिए जब सिग्नल मजबूत हो केवल तभी कॉल पर बात करे।
हालांकि आज के बिजी समय में इन सब बातों का ध्यान रखना काफी मुश्किल है, लेकिन फिर भी अगर आप स्मार्टफोन की रेडिएशन से बचना चाहते है तो इन सब बातों का खास ध्यान रखे।


