इसमें कोई दोराय नहीं कि सलमान खान बॉलीवुड में सबसे हैंडसम और प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक है। यहाँ तक कि आज कल तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनका ही बोलबाला है। ऐसे में सलमान खान ने अपनी मृत्यु को लेकर जो बात कही है, उसके बारे में जानने के बाद यक़ीनन आप भी उन पर गर्व किए बिना नहीं रह पाएंगे। अब ये तो सब को मालूम ही है कि सलमान खान की फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कमाल दिखाया है। हालांकि फिल्म रिलीज़ होने से पहले सलमान खान ने इस फिल्म का बेहद प्रमोशन भी किया था।
सलमान खान ने अपनी मृत्यु..
बहरहाल इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही सलमान खान ने एक बहुत ही बेहतरीन बात कही थी। वैसे आपको बता दे कि सलमान खान की फिल्म भारत में दर्शको को काफी कुछ देखने को मिला है। शायद यही वजह है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। गौरतलब है कि इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने एक इंटरव्यू में यह बात कही थी कि उनकी मृत्यु कही और नहीं बल्कि भारत देश में ही होगी। जी हां सलमान खान के अनुसार उनकी मृत्यु किसी और देश में हो ही नहीं सकती।
प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर आया इतने लाख का केक
इसके साथ ही सलमान खान का कहना है कि उन्हें अपनी इस फिल्म पर बेहद गर्व है। उनका कहना है कि उन्हें ख़ुशी है कि उन्हें अपनी जिंदगी में इतनी अच्छी फिल्म में काम करने का मौका मिल पाया है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा सलमान का कहना है कि यहाँ भारत से अच्छी जगह कोई और हो ही नहीं सकता। वह भारत में जन्मे है और यही पर उनकी मृत्यु भी लिखी है। अब सलमान खान ने अपनी मृत्यु को लेकर जो बात कही है वो सच होगी या नहीं ये तो हम नहीं कह सकते। मगर हम ये दुआ जरूर करते है कि सलमान खान को बेहद लम्बी उम्र मिले।


