सलमान खान और दिशा पटानी का स्लो मोशन हुआ रिलीज़..

स्लो मोशन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाई जान यानी सलमान खान की आने वाली फिल्म “भारत” जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इसी फिल्म भारत का पहला गाना “स्लो मोशन” रिलीज किया गया है, जिसमें भाईजान सलमान खान बॉलीवुड की सबसे हॉट और सेक्सी एक्ट्रेस में से एक दिशा पटानी के साथ झूमते थिरकते नजर आ रहे हैं। इस गाने ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है और सोशल मीडिया का तापमान तेजी से बढ़ता ही जा रहा है।

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म भारत के पहले गाने, स्लो मोशन में सलमान खान पहली बार दिशा पटानी के साथ नजर आए, जिसमें दिशा पटानी ने पीले रंग की साड़ी पहनी है और इस पीले रंग की साड़ी में अभिनेत्री दिशा पटानी हुस्न की मलिका लग रही हैं । वहीं, दूसरी ओर सलमान खान ने सफेद रंग का जैकेट और पैंट पहना हुआ है जिसमें सितारे जुड़े हुए हैं। हमेशा की तरह इस बार भी उनके अंदाज में लाखों दिलों की धड़कनों को रोक दिया है। इस गाने में सलमान और दिशा की जोड़ी को दर्शकों के द्वारा खूब सराहा जा रहा है और उनके बीच केमिस्ट्री भी साफ उभर कर आ रही है। पहली बार किसी गाने में सलमान खान को कोई हिरोइन किस करती हुए नजर आ रही है और यह और कोई हीरोइन नहीं बल्कि दिशा पटानी हैं। इस गाने में कैटरीना कैफ कही भी नजर नहीं आ रही हैं, हांलाकि कैटरीना इस फिल्म में मुख्य भूमिका अदा कर रही हैं। इस फिल्म के टीजर, ट्रेलर और पोस्टर को भी दर्शक काफी पसंद कर चुके हैं। 5 जून ईद के मौके पर यह फिल्म रिलीज होगी।

भारत फिल्म में अभिनेता सलमान खान कई अवतार नजर आने वाले हैं, जो अपने देश भारत के लिए जीने और मरने की कसम भी खाते हैं। वहीं, अगर कैटरीना कैफ की बात की जाए तो वह इस फिल्म एक ओल्ड लेडी का किरदार निभाएंगी इस बात का अंदजा लगाया जा रहा है। इस फिल्म में कैटरीना के अलावा, दिशा पटानी के अलावा, तब्बू, नोरा फतेही, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर नजर आयेंगे। फिल्म में सुनील ग्रोवर सलमान खान के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER