इस दुनिया में हर कोई सुरक्षित रहना चाहता है। लेकिन दुर्भाग्य से, बहुत सारे लोग हैं जो हमेशा गलत काम करके पर्यावरण को गंदा करने की कोशिश करते हैं। हर किसी को सुरक्षित और खुश रहने का अधिकार होता है । हम सिर्फ लड़कियों की बात नहीं कर रहे हैं , हमारे समाज में लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। आज हम आपको कुछ ज़बरदस्त टिप्स देंगे और इन सेफ्टी टिप्स की मदद से हर लड़की खुद को सुरक्षित रख सकती है।
इन सेफ्टी टिप्स की मदद से आप कर सकती हैं खुद की सुरक्षा :
हर टाइम चौकन्ना रहे
जब आप बाहर जाते हैं, तो हमेशा अपनी आँखें खुली रखें और यह सुनिश्चित ज़रूर कर लें की आपके आसपास कौन है। अगर आप ध्यान देंगे तो शायद आगे होने वाली घटना से आप बच जाएँ । इसीलिए चौकन्ना रहना बहुत ज़रूरी है।
एक सीमा रेखा बना लें
हमेशा सभी के लिए एक सीमा रेखा बनाये रखें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप लड़की हैं या लड़का है। अगर कोई उस सीमा रेखा को क्रॉस करने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लें।
मोबाइल फोन चार्ज रखें
जब आप घर पर अकेले हों या अकेले बाहर जाएं, तो यह सुनिश्चित करलें कि आपका फोन पूरी तरह से चार्ज हो। इससे अगर आपको कोई भी दिक्कत होगी तो आप किसी अपने के पास तुरंत कॉल कर सकेंगे। आजकल कई हेल्पलाइन नंबर्स भी है जहा कॉल करके आप खुद को बचा सकते है।
दरवाजा खोलते समय रहें सावधान
दूसरी तरफ कौन है, यह जानने से पहले कभी भी सामने का दरवाजा न खोलें। हम हमेशा अपने बच्चों को सिखाते हैं कि हमें मेहमानों का मुस्कुराहट के साथ स्वागत करना चाहिए लेकिन इससे पहले हमें उन्हें यह सिखाना होगा के बिना यह जाने की कौन है दरवाज़ा कभी न खोलें ।
हमने आपको कुछ टिप्स के बारे में बताया है , आप इनका पालन कर के खुद को सुरक्षित रख सकती हैं। इन सेफ्टी टिप्स की मदद से आप आगे होने वाले बड़े हादसे से बच सकती हैं ।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब YOUTH EXPRESS पर

