Redmi ने इस मोबाइल की 3 मिनट में 3 लाख युनिट्स बेच दी

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

स्मार्टफोन से भारतीय बाजार में विशेष पहचान बना चुकी Xiaomi ने 14 फरवरी को दो नए मॉडल लॉन्च किए। Redmi Note 5 Pro और Redmi Note 5 नाम से पेश इन मोबाइलों को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लेस किया गया है। शायद यही वजह है कि इनकी पहली सेल में ही सिर्फ तीन मिनट के अंदर  इन मोबाइल की तीन लाख यूनिट्स बिक गई।

चाइना की टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi मोबाइल सेल के मामले में लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। Redmi Note 4 की तरह ही कंपनी के दोनों मोबाइल मॉडलों की पहले दिन ही बंपर बिक्री हुई। सिर्फ तीन मिनट में तीन लाख मोबाइल बेचकर कंपनी ने नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले इतने कम समय में मोबाइल की ऐसी सेल नहीं हुई।

 

 

Redmi Note 5 Pro को 3GB रैम के साथ 32GB मेमोरी, 4GB रैम और 64GB मेमोरी, 6GB रैम और 64GB मेमोरी के तीन वैरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें 12 और 5 मेगा पिक्सल का डुअल रिअर कैमरा और 20 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कीमत 13,999 और 16,999 रुपए रखी गई है। Redmi Note 5 को 3जीबी रैम के साथ 32 जीबी मैमोरी और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी मैमोरी के दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया गया है। इसकी कीमत 9,999 रुपए है।

पहली सेल में तीन लाख युनिट बिकने के बाद कंपनी काफी उत्साहित है। कंपनी के सीईओ मनु कुमार जैन का कहना है कि हमने एक मिनट में एक लाख मोबाइल यूनिट्स बेची हैं। 3 मिनट में तीन लाख मोबाइल बिकना हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। लोगों के इस उत्साह को देखकर स्पष्ट है कि हमारी मेहनत सफल हुई।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER