Realme 3 Pro खरीदने वालो के लिए आ गया है सुनहरा मौका, काम पैसो में नहीं बल्कि फ्री में मिलेगा स्मार्टफोन| चलिए आपको बता दे आप इससे कैसे फ्री में पा सकते है | Realme ने अपने प्लेटफॉर्म पर ‘Real Leap Days ’ सेल का आयोजन किया है| इस सेल में बायर्स रयल्मी 3 प्रो को फ्री में पा सकता है | इस मौके पर कंपनी ने अपने ब्रांड की टैगलाइन “Dare to Leap” भी रिलीज की है। इससे पहले कंपनी यंग जनरेशन पर फोकस करती थी, इसलिए कंपनी ने अपनी टैगलाइन ‘Proud to be young’ रखी थी।
कब से होगा Realme Real Leap Days?
आपको बता दे की रयल्मी कंपनी इस सेल का आयोजन कल यानी 27 जून से शुरू करेगी। सेल चार दिनों तक चलकर 30 जून को खत्म होगी और इस सेल के दौरान ग्राहक 1,000 रुपये का डिस्काउंट, Realme 3 Pro जीतने का मौका, 15 प्रतिशत का Mobikwik supercash समेत कई अन्य उपहार भी पा सकते है |
वैसे बता दे की Realme India के CEO माधव सेठ ने हाल ही में एक ट्वीट के जरिए अहमजानकारी थी| बताया था की Realme भारत में 64-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने स्मार्टफोन के नाम का जिक्र किए बगैर लिखा कि उनकी कंपनी भारत में 64MP कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। उन्होंने 64MP वाले इस स्मार्टफोन को New Premium Killer बताते हुए स्मार्टफोन से क्लिक की गई एक फोटो भी शेयर की थी।
Real Leap Days के बारे में क्या बतया कंपनी ने?
Realme कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर केवल ‘Real Leap Days’ सेल का बैनर लगाया हुआ है। स बैनर में फिलहाल केवल तीन ऑफर्स दिखाई दे रहे हैं, जिसमें पहला ऑफर 15 प्रतिशत Mobikwik supercash, दूसरा ऑफर 1,000 रुपये का डिस्काउंट और तीसरा ऑफर सेल के दौरान Realme 3 Pro जीतने का मौका है। हालांकि इसमें मिलने वाले स्मार्टफोन और एसेसरीज के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
कंपनी का मार्केट शेयर?
बता दे की realme कंपनी 2019 में 1.5 करोड़ स्मार्टफोन बेचने का लक्ष्य बनायीं है | इसके अलावा कंपनी ने जनवरी से मार्च 2019 के बीच 7.25% मार्केट शेयर हासिल किया था। Realme company India CEO Madhav Sheth ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य 2019 में 12 से 15% मार्केट शेयर हासिल करने का है। उन्होंने कहा कि Realme Company जल्द ही फुल रेंज मोबाइल एसेसरीज को पेश करेगी।



