बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा का जिक्र तो अकसर किया जाता था, लेकिन मीडिया के सामने न तो कभी उसकी कोई पिक्चर आई और नहीं एक झलक तक दिखी।
क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी नन्ही परी राहा को पहली बार मीडिया के सामने लेकर आए। ये राहा की पहली पब्लिक अपीरियंस थी। यहां रणबीर और आलिया ने खुलकर पैपरार्जी को पोज भी दिए। राहा को देख कुछ लोगों का मानना था कि उनमें उनमें कपूर्स की झलक दिखाई देती है।