सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जल्द कर सकते है इस टूर्नामेंट से वापसी,

शनिवार को अपना 20वां जन्मदिन मना रहे युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, मौजूदा सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में जल्द ही मैदान पर दिख सकते हैं। पृथ्वी ने इस साल अनजाने में प्रतिबंधित दवाओं का सेवन किया था, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस साल जुलाई में साव को आठ महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने वीडियो जारी कर कही ये बात

 

पृथ्वी शॉ ने शनिवार को नेट पर अभ्यास करते हुए खुद का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस विडियो में कहा, ‘‘मैं आज 20 साल का हो गया हूं। मैं आश्वासन देता हूं कि यह पृथ्वी साव 2.0 होगा और आगे बढ़ेगा। अपना प्यार और समर्थन देने के लिए आप सबका शुक्रिया। जल्द वापसी करूंगा।’

आपको बता दें कि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं। खाश बात यह है कि उन्होंने राजकोट में अपने पदार्पण टेस्ट में वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक जमाया था। जिसके बाद से वह काफी चर्चित रहे थे। परंतु प्रतिबंधित दवा के सेवन करने के वजह से उन पर अभी प्रतिबंध लगा हुआ है।

क्या कहा सिलेक्शन पैनल ने

शुक्रवार को मुंबई के एड-हॉक सिलेक्शन पैनल के अध्यक्ष मिलिंग रेगे ने कहा था कि सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी के लिए टीम में शाह के सिलेक्शन पर जरूर चर्चा होगी।

क्रिकइंफो ने रेगे के हवाले से कहा था, ‘ पृथ्वी शॉ 16 नवंबर से खेलने के लिए उपलब्ध होंगे तो बेशक चयन के लिए उनके नाम पर चर्चा की जाएगी। मैं यह तो नहीं कर सकता कि उनकी वापसी होगी अथवा नहीं लेकिन उनके नाम पर चर्चा जरूर की जाएगी।’

इस वजह से मिल सकता है पृथ्वी शॉ को मौका

रेगे के पैनल ने अभी तक सिर्फ मुंबई के शुरुआती तीन मैचों के लिए ही टीम के नाम की घोषणा की है चूंकि श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और शिवम दुबे जैसे उसके स्टार बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। जब तक शाह खेलने के लिए उपलब्ध होंगे तब तक टीम छह-सात मैच खेल चुकी होगी। ऐसे में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मौका मिला भी सकता है। इस सलामी बल्लेबाज में भरपूर प्रतिभा है। और उन्हें भविष्य के खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन यह तो समय ही बताएगा कि पृथ्वी शॉ अपने प्रतिभा के साथ कितना न्याय कर पाते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER