पोको का नया फोन हुआ लॉन्च, इतने एमपी का रहेगा कैमरा, जानियें इसके बारे में

POCO M7 5G

POCO ने M-सीरीज के नए स्मार्टफोन POCO M7 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके आने से अब बजट सेगमेंट में OPPO, Realme और Lava जैसे ब्रांड के जोरदार टक्कर मिलेगी। मेन फीचर्स पर नजर डालें, तो एम7 5जी में Snapdragon 4 Gen 2 चिप दी गई है। इस डिवाइस में फोटो खींचने के लिए 50MP का कैमरा मिलता है। इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा लेंस दिया गया है। इसके अलावा, हैंडसेट में वर्चुअल रैम और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5160mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।

POCO M7 5G Specifications

पोको एम7 5जी 6.88 इंच के बड़े एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसका टच सैम्पलिंग रेट 240Hz है। दमदार साउंड के लिए स्मार्टफोन में धांसू स्पीकर के साथ 150 प्रतिशत तक का वॉल्यूम बूस्ट दिया गया है। इसके अलावा, डिवाइस में क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 6GB रैम और 6GB की वर्चुअल रैम मिलती है। इस तरह फोन में पूरी 12GB रैम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी स्टोरेज 128GB की है। फोटो क्लिक करने और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए पोको के नए स्मार्टफोन में 50MP का कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। इसकी बैटरी 5160mAh की है, जो 18W फास्ट चार्जिंग से लैस है।

अन्य डिटेल

यह मोबाइल फोन Android 14 बेस्ड हाइपर ओएस पर काम करता है। इस हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसको IP52 की रेटिंग मिली है। इसको अगले 2 साल एंड्रॉइड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

POCO M7 5G की कीमत

POCO M7 5G स्मार्टफोन की असल कीमत 10,499 रुपये है, लेकिन पहली सेल में मिलने वाले ऑफर के तहत यह 9,999 रुपये में ग्राहकों के लिए अवेलेबल होगा, जो कि 7 मार्च 2025 से लाइव होगी। इसके बाद डिवाइस दोबारा से अपनी ओरिजनल कीमत में उपलब्ध होगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER