बातचीत के माध्यम से विचारों का पता लगाने और सोच-समझकर प्रेरित करने के लिए पंचशील वर्डकाउंट (Panchshil Words Count) एक बहुत ही लोकप्रिय प्लेटफार्म है। जहाँ पर अद्वैता काला (Advaita Kala) जो कि एक बेहद मशहूर भारतीय लेखक है और अपनी शानदार बातचीत के जरिये बड़े बड़े सम्मानित हस्तियों और मंत्रियों आदि से देश, जनता, समाज आदि के बारे में उनके विचार हम सभी के सामने लाने का प्रयास करती है।
Smile Factory : पंचशील वर्ड्सकाउंट का पहला ऑनलाइन सीरीज
Panchshil WordsCount is online with the 1st of our series of the “Smile Factory” with Min @smritiirani in conversation with citizens who are delivering smiles!@ManMundra @The_NehaJoshi @indiantweeter @rajivtuli69 & others
Digital:Youth Express
We go out to 2 mil online viewers! pic.twitter.com/0w8hUN06cp— WordsCount Online (@WordsCount2020) April 18, 2020
फिलहाल आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कल 19 अप्रैल को पञ्चशील वर्डकाउंट अपनी पहली ऑनलाइन सीरीज ‘Smile Factory’ लेकर आ रहा है जिस दौरान नरेन्द्र मोदी के कैबिनेट की मंत्री स्मृति ईरानी (Minister of Textiles) जनता के साथ कुछ बातें करेंगी। स्मृति ईरानी विशेष रूप से उन लोगों को धन्यवाद दे कर उनके चेहरे पर स्माइल लायेंगी जो इस मुश्किल हालत में भी लगातार इस प्रयास में लगे हुए है की देश का हर नागरिक मुस्कुराते रहे। किसी को भी किसी भी वजह से कोई कमी या दुःख ना पहुँचने पाए जिसके लिए वो हर वक़्त खुद को जोखिम में डाल कर दूसरों के चेहरे पर मुस्कराहट फैला रहे हैं।
कल 19 अप्रैल को शाम 4 बजे CISCO WEBEX पर अदुनिता काला (Advaita Kala) माननीय स्मृति ईरानी का स्वागत करेंगी। यह पूरा कार्यक्रम पंचशील वर्ड्सकाउंट और उनकी टीम द्वारा किया जायेगा तथा इसके डिजिटल पार्टनर Youth Express होंगे। इन्होने उम्मीद जताई है कि इनके इस शो पर 2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आयेंगे।