वनप्लस लांच करने वाली है तीन नए फोन, जाने आखिर क्या है इनकी खासियत

वनप्लस लांच करने वाली

जिन लोगों को हर रोज नए नए फोन खरीदने का शौंक है, हम उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी लाएं है। बता दे कि वनप्लस की तरफ से इस साल तीन नए फोन लांच होने वाले है। यानि तीन नए बेहतरीन फोन वनप्लस लांच करने वाली है और इन मोबाइल फोन की खासियत क्या होगी, ये भी हम आपको जरूर बताएंगे। दरअसल आने वाले कुछ ही महीनों में वनप्लस 8 सीरीज के तीन नए मॉडल मार्किट में आएंगे। इन तीन मॉडल्स का नाम वनप्लस 8, वन प्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 लाइट होगा। यहाँ तक कि वनप्लस 8 के फीचर्स तो पहले ही लीक हो चुके है। गौरतलब है कि इसमें आपको बेहतर कैमरा फीचर्स देखने को मिलेगा।

वनप्लस लांच करने वाली

वनप्लस लांच करने वाली है तीन नए फोन.. 

इन मॉडल्स को लेकर कंपनी ने एक ब्लॉग भी पेश किया है। जिसमें उन्होंने पूरी जानकारी दी है। अगर कंपनी की माने तो उनका कहना है कि यह इस साल के बेहतरीन फोन होगा। इसमें ऑटो फोकस, स्किन टोन, शार्पनेस और डायनामिक रेंज जैसे कई फीचर्स मौजूद होंगे। इसके साथ ही कंपनी ने इस बात का दावा भी किया है कि फोन के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को ऑटो फोकस के अनुसार ही अपग्रेड किया जा रहा है। यहाँ तक कि कंपनी इमेज शार्पनेस पर भी बड़ी बारीकी से काम कर रही है।

केवल इतना ही नहीं इसके इलावा बाहर के शोर को कम करने के लिए भी इस पर काम किया जा रहा है। दरअसल इन सब चीजों के लिए कंपनी ने सॉफ्टवेयर में कई अपडेट किए है। बहरहाल कंपनी का कहना है कि फोन में 4के सुपर का बेहतरीन संतुलन होगा। जिसके द्वारा बहुत ही ज्यादा बढ़िया तरीके से वीडियो शूट किए जा सकेंगे। इसका मतलब ये है कि कंपनी ने ग्राहक की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस फोन को लांच करने का फैसला किया है। फ़िलहाल तीन नए फोन जल्दी ही वनप्लस लांच करने वाली है और जिस दिन ये फोन लांच हो जायेंगे, उस दिन आप इस फोन को चलाने का मजा ले सकते है।

Summary
वनप्लस लांच करने वाली है तीन नए फोन, जाने आखिर क्या है इनकी खासियत  Youth Express
Article Name
वनप्लस लांच करने वाली है तीन नए फोन, जाने आखिर क्या है इनकी खासियत Youth Express
Description
जिन लोगों को हर रोज नए नए फोन खरीदने का शौंक है, हम उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी लाएं है। बता दे कि वनप्लस की तरफ से इस साल तीन नए फोन लांच होने वाले है। यानि तीन नए बेहतरीन फोन वनप्लस लांच करने वाली है और इन मोबाइल फोन की खासियत क्या होगी, ये भी हम आपको जरूर बताएंगे। दरअसल आने वाले कुछ ही महीनों में वनप्लस 8 सीरीज के तीन नए मॉडल मार्किट में आएंगे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER