पति निक जोनस के धक्का देने से प्रियंका चोपड़ा गिरी समुद्र में……तस्वीरें हुई वायरल

प्रियंका चोपड़ा & निक जोनस

हाल ही में वायरल हुई एक फोटो में पिंक कलर के स्विमसूट में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के द्वारा दिए गए धक्के से समुद्र में गिरती दिखाई पड़ रही है। इस फोटो में वह उस पल का मज़ा उठाती दिख रही हैं। साथ ही और भी कई तस्वीरों में वह समुद्री बाइक चलाते हुए भी नज़र आ रही हैं।

 

कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा अपनी बर्थडे पार्टी मियामी में सेलिब्रेट करते हुए नजर आईं, जिसमें उनकी बहन परिणीति चोपड़ा, पति निक जोनस, मां मधु चोपड़ा के साथ बहुत से दोस्त नज़र आए। सेलिब्रेट किए गए बर्थडे का पूरा जिम्मा उनके पति निक जोनस लिया। प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस ने इस पार्टी में कोई भी कसर नहीं छोड़ी, वह अपने हिसाब से प्रियंका चोपड़ा हो हर तरीके से इसलिए पार्टी में खास महसूस कराना चाहते थे।

 

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर वायरल हो रही थी, जिसमें वह सिगरेट पीती हुई नज़र आ रही हैं। इस फोटो को लेकर उनको काफी ट्रोल किया गया। एक ट्रोलर ने तो यह भी पूछा कि–”आपको दीपावली पर ही अस्थमा होता है क्या मैम…?”

आखिर कौन था यह गुटखा न खाने की सलाह देने वाला मुकेश, जाने इसके बारे में पूरी सच्चाई

इस पर जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा–” मुझे 5 साल की उम्र से ही अस्थमा है लेकिन इसका पता हर किसी को नहीं, कम ही लोगों को है। पहले मैं अस्थमा की दवाइयां लिया करती थी लेकिन मेरे जानने वाले काफी लोगों ने कहा कि…. इसकी आदत पड़ जाएगी इसलिए इसको ना लेना ही ज्यादा बेहतर होगा। दवाइंयों के बजाय इनहेलर लेना ज़्यादा फायदेमंद बताया। तब से मैंने दवाइयां लेना बंद कर दिया।

जानिये ओट्स के सौंदर्य लाभ जिनसे अब तक थे आप बेखबर

इसके अलावा प्रियंका ने कहा–काम के दौरान सेट पर भी आस पास की धूल-मिट्टी की वजह से कभी-कभार उन्हें इनहेलर की बहुत ज़्यादा ज़रूरत पड़ जाती है। लेकिन उनके काम में इस कारण कभी कोई रुकावट नहीं आती है। ”

हांलाकि एक बार फिर से उनकी वायरल हुई ऐसी तस्वीरों ने उन्हें फिर से ट्रोलरों के बीच ला कर खड़ा कर दिया है। इस फोटो में प्रियंका पिंक कलर के स्विम सूट में समुद्री बाइक चलाते हुए नज़र आ रही हैं। साथ ही साथ ही वह अपने पति निक जोनस, बहन परिणीति चोपड़ा, मां मधु चोपड़ा और दोस्तों के साथ काफी मजे़ करते नजर आ रही हैं।वायरल हुई एक फोटो में तो उनके पति ने उन्हें समुद्र में ही धक्का देकर गिराते हुए भी नज़र आ रहे हैं और उस पल प्रियंका उस वक्त का आनंद उठाती नज़र आ रही हैं।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER