दो देशों के बीच क्रिकेट का मैच होता है तो आपने खिलाड़ियों के बीच एक दूसरे पर आक्रामकता का प्रदर्शन करते हुए देखा होगा। मगर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर होने में एक मिसाल पेश की की है। दुनिया भर में अब समलैंगिक संबंधों को मान्यता मिलने का दौर जारी है। भारत में भी समलैंगिक संबंधों को न्यायालय की ओर से मान्यता मिल चुकी है। विश्व के कुछ देश भले ही समलैंगिक संबंधों को मान्यता देने से परहेज कर रहे हों मगर समय के साथ समलैंगिक संबंधों को मान्यता देना भी जरूरी है। दरअसल न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर हेली जॉनसन और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर निकोला हैनकॉक ने आपस में शादी करके पूरे क्रिकेट जगत के साथ-साथ पूरे विश्व को हैरान कर दिया है।
शादी की खबर के सबसे पहले सूचना मेलबर्न स्टार्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके दी। मेलबर्न स्टार्स ने दोनों नवविवाहित जोड़ों को बधाई दी। जैसे ही मेलबर्न स्टार्स ने यह खबर लिखी दुनिया भर के लोग उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते लगे और देखते ही देखते न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के महिला क्रिकेटरों की शादी पूरी दुनिया भर में सोशल मीडिया पर छा गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें या पहला महिला क्रिकेटरों का जोड़ा नहीं है। जिसने आपस में शादी की है। इसके पहले 2018 में भी दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेटरों ने शादी की थी।
2018 में दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट टीम की महिला खिलाड़ी मैरी जाने जोकि अफ्रीकी टीम में फास्ट बॉलिंग ऑल राउंडर हैं ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की महिला खिलाड़ी वैन निकेर्क जोकि स्पिन बॉलिंग ऑल राउंडर हैं से शादी की थी। इन दोनों खिलाड़ियों ने सबसे पहले शादी करके समलैंगिक संबंधों की एक मिसाल पेश की थी। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी एक ही लिंग के साथ विवाह करना अब वैध हो गया है। न्यूजीलैंड में 2015 से ही समलैंगिक विवाह वैध है।

