सोशल मीडिया की दुनिया में फेसबुक की एक खास एहमियत है। इससे आज हर कोई जुड़ा हुआ है। भले ही आज कई ऐसे
डिजिटल प्लैटफॉर्म्स आ गए हैं जो फेसबुक की टक्कर ले रहे हैं लेकिन फ़िर भी फेसबुक की एहमियत में कोई आंच नहीं आती। अब जैसे की फेसबुक के इस नए फीचर से यूजर्स अपने पुराने पोस्ट बल्क में डिलीट कर सकेंगे। मतलब अब बजाय एक एक पोस्ट डिलीट करने के आप बिना किसी झंझट के एक बार में ही पोस्ट डिलीट कर सकते हैं। आइए अपको इस नए फीचर की खास डिटेल बता देते हैं।
बता दें कि, मंगलवार को कंपनी द्वारा ऐलान किया गया है कि मैनेज एक्टिविटी फीचर को जल्द ही अपडेट किया जाएगा। जिसकी मदद से यूजर्स अपने ऐसे पुराने पोस्ट डिलीट कर पाएंगे जिनका आज के समय में कोई यूज नहीं है या वो काफ़ी पुराने हो चुके हैं। और साल भर में फेसबुक ऐसे पोस्ट को रिमाइंड भी करवाता रहता है। पर अब फेसबुक के इस नए फीचर से यूजर्स आसानी से ऐसे पोस्ट को एक बार में डिलीट कर सकेंगे।
कैसे किया जाएगा पोस्ट को मैनेज
मैनेज एक्टिविटी टूल पुराने पोस्ट को मैनेज करने के लिए दो ऑप्शन देता है। पहले वाले ऑप्शन से आप पुराने पोस्ट को आर्काइव में डाल सकते हैं। और दूसरे ऑप्शन से आप पोस्ट को हमेशा के लिए डिलीट कर सकते हैं। आपको बता दें कि, पोस्ट को आर्काइव में डालने का मतलब है कि वो पोस्ट आपके फ्रेंड्स या विजिटर को नहीं दिखने वाला। वहीं, ट्रैश में मौजूद फोल्डर 30 दिनों तक के लिए महफूज़ रहता है और उसके बाद अपने आप डिलीट हो जाता है।
इससे फायदा यह होता है कि यूजर्स 30 दिनों के अंदर पुराने पोस्ट को वापस हासिल कर सकते हैं। इस तरह यूजर्स बल्क में पोस्ट डिलीट कर अपनी टाइमलाइन को मैनेज कर सकेंगे।
एक और खास फीचर
फेसबुक अपने यूजर्स के लिए फिल्टर्स भी देगा जिससे कि यूजर्स एक खास डेटा और खास लोगों के पोस्ट को आसानी से ढूढ़ सकेंगे। कंपनी के अनुसार मैनेज एक्टिविटी टूल सबसे पहले मोबाइल ऐप और फेसबुक लाइट के लिए आएगा। इसके बाद फेसबुक वेब यूजर्स इसका फायदा उठा सकेंगे। इस लॉकडाउन को मद्दे नज़र रखते हुए फेसबुक में कई नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं जिससे की यूजर्स को कोई दिक्कत ना आ सके।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.
