अगर हम मोबाइल फोन की बात करे तो यह एक ऐसी चीज है, जिसके बिना अब इंसान एक पल भी नहीं रह सकता। जी हां पहले के समय में लोगो को जिन्दा रहने के लिए केवल खाना, पानी और ताज़ी हवा इन सब चीजों की जरूरत पड़ती थी। मगर आज के समय में लोगो को खाना और पानी के साथ खुली हवा की नहीं बल्कि मोबाइल की जरूरत पड़ती है। फ़िलहाल हम आपको ये बताना चाहते है कि ये जरूरी एप्स हर स्मार्टफोन में होनी चाहिए और ये एप्स ऐसी है जो मुसीबत के समय आपके काफी काम आएंगी। यानि अगर आपके पास स्मार्टफोन है और उसमे ये एप्स नहीं है, तो आज ही अपने स्मार्टफोन में इन एप्स को डाउनलोड कर लीजिये।
हर स्मार्टफोन में होनी चाहिए ये जरूरी एप्स..
1. मैसेजिंग.. अब ये तो सब को मालूम ही है कि इस एप का इस्तेमाल मैसेज करने के लिए किया जाता है। हालांकि आज कल फेसबुक की बजाय वाट्सएप पर मैसेज करने का चलन ज्यादा बढ़ गया है।
2. कैब हीलिंग.. गौरतलब है कि अगर आप कही बाहर जा रहे हो तो आपके फ़ोन में इस एप का होना काफी जरूरी है। जी हां इस एप की मदद से आप कभी भी और कही भी कैब बुला सकते है।
3. फ़ूड डिलीवरी.. अब यूँ तो ये एप हर किसी के फ़ोन में जरूर मौजूद होगी। मगर जिन लोगो के मोबाइल में ये एप नहीं है, वो आज ही इसे डाउनलोड कर ले। बता दे कि इससे ऑनलाइन फ़ूड मंगवाना काफी आसान हो जाता है।
4. फोटो बैकअप.. बता दे कि इसमें गूगल फोटोज सबसे चर्चित एप है। इसकी मदद से आप अपनी फोटोज शेयर कर सकते है और उनका बैकअप भी रख सकते है। इसके इलावा ड्रॉपबॉक्स भी इसका एक बेहतर विकल्प है।
बहरहाल ये सभी एप्स हर स्मार्टफोन में होनी चाहिए। बहरहाल अगर ये एप्स स्मार्टफोन में होंगी तो इससे आपकी लाइफ ज्यादा आसान हो जाएगी। “दोस्तों क्या आपके स्मार्टफोन में ये सभी एप्स मौजूद है।”



